कला कुंज में दिखाई संगीत की प्रतिभा

मुजफ्फरनगर: कला कुंज संगीत विद्यालय में क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। संगीत समिति इलाहाबाद

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 12:05 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 12:05 AM (IST)
कला कुंज में दिखाई संगीत की प्रतिभा

मुजफ्फरनगर: कला कुंज संगीत विद्यालय में क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा परीक्षक रंजना सक्सेना मुरादाबाद की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। मयंक गोयल ने राग रामकली, ज्योति रानी मिश्रा वृंदावनी सारंग, विशा चौधरी मालकौंस और निकिता मलिक द्वारा राग दरबारी का गायन काबिले तारीफ रहा। अन्य परीक्षार्थी विकास, आशीष जायसवाल, माहिन रिजवी, निकिता वर्मा, कार्तिक बंसल, नेहा, रेशु का गायन सराहनीय रहा। तबला में ज्योति, शाहीन, भावना शर्मा, निकिता गोयल, प्रभाकर, मोनिका, ईशा शर्मा का पदर्शन अच्दा रहा। प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि क्रियात्मक परीक्षा में 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी