धूमधाम से हुई रत्नेश्वर महादेव की स्थापना

मोरना: शुक्रताल स्थित शिव धाम में नव निर्मित भव्य मंदिर में रत्नेश्वर महादेव (माणिक शिव¨लग) की स्थाप

By Edited By: Publish:Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM (IST)
धूमधाम से हुई रत्नेश्वर महादेव की स्थापना

मोरना: शुक्रताल स्थित शिव धाम में नव निर्मित भव्य मंदिर में रत्नेश्वर महादेव (माणिक शिव¨लग) की स्थापना धूमधाम के साथ मंत्रोचारण के बीच की गई।

वृंदावन से पधारे का‌िर्ष्ण पीठाधीश्वर गुरू शरणानंद महाराज ने कहा कि भगवान की सच्चे मन से आराधना करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जीवन में पाप कर्म करने वालों का प्रभु कभी साथ नहीं देते है।

हरिद्वार से श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को सत्संग प्रवचन कार्यक्रमों में जरूर जाना चाहिए। महामंडलेश्वर हरि चेतानंद महाराज, स्वामी प्रखर जी महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज, ब्रह्मचारी गुरुदत्त जी महाराज, स्वामी सूर्य प्रकाश, गीतानंद महाराज, आनंद ब्रह्मचारी, साध्वी मीरा माता, भाजपा सांसद बाबू हुकुम ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व स्वामी शरणानंद जी महाराज एवं स्वामी प्रखर जी महाराज ने रत्‍‌नेश्वर महादेव (माणिक शिव¨लग्न) की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना कर की। महोत्सव में संजीव कुमार शर्मा, ब्रजलाल खदरीया, मुकेश गर्ग, ध्रुव दत्त शुक्ल, अजय बंसल के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि के प्रांतों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, श्रीकृष्ण रासलीला में वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीराधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा मनोहारी दृश्य का वर्णन किया गया।

chat bot
आपका साथी