Weather Forecast : बुधवार से बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा, जानें बारिश होगी या नहीं

Moradabad Weather News इस बार नवंबर में पिछले साल के मुकाबले सामान्य से अधिक ठंड अभी से होने लगी है। लोग सुबह और शाम फुल स्वेटर व स्वेट शर्ट पहनने लगे हैं। पिछले साल इन दिनों अधिकतम 30 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

By Tej Prakash SainiEdited By: Publish:Mon, 21 Nov 2022 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 21 Nov 2022 09:52 AM (IST)
Weather Forecast : बुधवार से बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा, जानें बारिश होगी या नहीं
Moradabad Weather News : सुबह धुंध के साथ कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान में कमी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad Weather News : इस बार नवंबर में पिछले साल के मुकाबले सामान्य से अधिक ठंड अभी से होने लगी है। लोग सुबह और शाम फुल स्वेटर व स्वेट शर्ट पहनने लगे हैं। पिछले साल इन दिनों अधिकतम 30 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान था। लेकिन, इन दिनों अधिकतम 27 और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान अधिक है।

सुबह कोहरा छाने से तापमान में गिरावट

सुबह हल्की धुंध के साथ कोहरा छाने से तापमान कम बना हुआ है। सुबह आठ बजे मौसम साफ होने से धूप में तेजी रहती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इसके आगे भी बरसात नहीं होगी। मगर, ठंड बढ़ेगी और सुबह शाम कोहरा भी छाएगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।

बुधवार से रोज गिरेगा एक डिग्री सेल्सियस तापमान

22 नवंबर से न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिर जाएगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी से तड़के ठंड अधिक रहेगी। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान और कम होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री पर आ सकता है।

दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम यहां जानें

नवंबर के आखिर से ठंड और बढ़ना शुरू होगी। दिसंबर में अधिकतम तापमान में करीब सात से आठ डिग्री की कमी आएगी। मौसम विशेष डा.आरके सिंह ने बताया कि अभी नवंबर में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट सप्ताह भर के भीतर आएगी।

आने वाले दिनों में संभावित तापमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम 21 नवंबर दस 27 22 नवंबर नौ 27 23 नवंबर नौ 26 24 नवंबर नौ 26 25 नवंबर आठ 26 25 नवंबर आठ 26

नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी