भगवा रंग में रंगे जाएंगे चन्दौसी में लगे वाटर कूलर

मुरादाबाद। सरकार चाहें किसी की भी हो, सत्ता की हनक कहीं न कहीं नजर आ ही जाती है। पू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Jul 2018 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2018 05:10 PM (IST)
भगवा रंग में रंगे जाएंगे चन्दौसी में लगे वाटर कूलर
भगवा रंग में रंगे जाएंगे चन्दौसी में लगे वाटर कूलर

मुरादाबाद। सरकार चाहें किसी की भी हो, सत्ता की हनक कहीं न कहीं नजर आ ही जाती है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में राहगीरों का शीतल पेयजल से गला तर करने के लिए लगाए गए वाटर कूलर का भाजपा सरकार में रंग बदल रहा है। सपा के रंग में नजर आ रहे वाटर कूलर अब भगवा रंग में रंगे जाएंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से वाटर कूलरों की रंगाई का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही खराब वाटर कूलर ठीक कराए जाएंगे।

125 वाटर कूलर लगाए गए थे

प्रदेश में पूर्व की समाजवादी पार्टी में सम्भल जिले के चन्दौसी नगर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की ओर से अलग-अलग गली-मोहल्लों और कालोनियों में वाटर कूलर लगवाए गए थे। कुल 125 वाटर कूलर लगे हैं। सभी वाटर कूलर को सपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई। लोकसभा चुनाव भी 2019 में नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं को भी फुर्सत नहीं है। हर दल अपने कार्यकाल की उपलब्धियां और नीतियां बताकर मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं सपा के झंडे के रंग में रंगे शहर के वाटर कूलर अब भगवा रंग में रंगे नजर आएंगे। वाटर कूलरों पर भगवा रंग का पेंट किए जाने का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है।

ये बोले अधिकारी

जेई नगर पालिका चन्दौसी केके अग्रवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगे वाटर कूलर का रंग पुराना हो गया है, स्वच्छ व ग्रीन चन्दौसी का सपना पूरा करने के लिए वाटर कूलर पर दोबारा पेंट किया जा रहा है। खराब वाटर कूलर सही कराए जाएंगे, वाटर कूलर पर अब नारंगी रंग का पेंट किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी