जन समस्याओं के समाधान को किससे करें फरियाद, अधिकारी सुनने को नहीं तैयार

मुरादाबाद: रामपुर के आवास-विकास कालोनी में सड़कों में गहरे गढ्डे हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:37 AM (IST)
जन समस्याओं के समाधान को किससे करें फरियाद, अधिकारी सुनने को नहीं तैयार
जन समस्याओं के समाधान को किससे करें फरियाद, अधिकारी सुनने को नहीं तैयार

मुरादाबाद: रामपुर के आवास-विकास कालोनी में सड़कों में गहरे गढ्डे हो चुके हैं। 22 साल पहले बनी इन सड़कों की अब कोई खोज-खबर लेने वाला नहीं है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन कोई न कोई चोटिल हो रहा है। लोगों ने बताईं समस्याएं

दैनिक जागरण के पाठक पैनल में लोगों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। कालोनी के सभी लोगों की मुख्य समस्या एलआइसी आफिस के सामने से पुरानी आवास-विकास में आने वाली जर्जर सड़क है। इस पर जगह-जगह गहरे गढ्डे हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, लोगों ने इसे ठीक कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की मगर अभी तक मार्ग ठीक नहीं हो सका है। इसके अलावा कालोनी में नालिया, चौक हैं, स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की माग की। अब तक नहीं बनी सड़क

लोगों का कहना है कि पुरानी आवास-विकास में आने वाली सड़क सन 1996 के बाद से अभी तक नहीं बनी है, जिसके कारण इस पर कदम-कदम पर गहरे-गहरे गढ्डे हो गए हैं। कई बार सड़क पर होने वाले गढ्डों को सीनियर सिटीजन द्वारा घरों की मरम्मत में निकले मलवे को डलवाकर भरवा दिया गया। मगर बारिश में सड़क पर फिर से गहरे-गहरे गढ्डे हो गए हैं। कालोनी में रहते हैं 80 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक

इस कालोनी में लगभग 80 प्रतिशत सीनियर सिटीजन रहते हैं। ऐसे में जर्जर मार्ग से होकर गुजरने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। कई बार इधर से गुजरते समय लोग घायल हो चुके हैं। इतने लम्बे समय से सड़क न बनने कारण आसपास के लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि इस कालोनी के ज्यादातर लोग समय से नगर पालिका आदि का टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद कालोनी में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा कालोनी में नालियों की नियमित सफाई न होने से नालिया और नाले चौक हो गए हैं। नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी में मच्छर खूब पनप रहे हैं, जिससे कालोनी में बीमारिया फैलने का खतरा बना हुआ है। नाला चौक होने से बारिश में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। लोगों का ऐसे में बदबू से बुरा हाल हो जाता है। सीवर के मेन हॉल खुला है, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। कालोनी की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे रात के अंधेरे में जर्जर सड़कों से गुजरते समय लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं अंधेरे मार्ग से गुजरते समय चेन स्नेड्क्षचग आदि का डर भी बना रहता है। लोगों ने कालोनी की समस्याओं को शीघ्र दूर कराने की माग की है। कालोनी की हो रही अनदेखी

केबी माथुर का कहना है कि पुरानी आवास-विकास कालोनी के अधिकतर लोगों द्वारा नगर पालिका का टैक्स समय से जमा कर दिया जाता है। फिर भी इस कालोनी की अनदेखी की जा रही है। डॉ. आरके बसलस ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा पुरानी आवास विकास कालोनी में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। सड़क, पथ प्रकाश, और सफाई व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। निर्भय कुमार का कहना है कि कालोनी में ज्यादातर सीनियर सिटीजन हैं। जर्जर सड़क के कारण उन्हें इस मार्ग से होकर गुजरने में काफी दिक्कत होती है। इस सड़क को शीघ्र बनवाया जाए। सरिता ड्क्षसघल का कहना है कि कालोनी के नाले-नालिया चौक होने से बारिश में लोगों के घरों में नाली का पानी भर जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। शीघ्र नालों की सफाई कराई जाए। जयदीप माथुर ने बताया कि अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद पुरानी आवास-विकास कालोनी में मुख्य सड़क अभी तक नहीं बन सकी है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। विजय रस्तोगी ने बताया कि अंडरग्राउंड काम के लिए सड़क पर जगह-जगह गढ्डे किए गए हैं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे हादसे होते रहते हैं। सड़क की मरम्मत कराएं। प्रभा बसलस का कहना है कि सड़क पर सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं, इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। जनहित में सीवर के गडढों के ढक्कन शीघ्र डलवाए जाएं। मेन सड़क की मरम्मत कराई जाए।

chat bot
आपका साथी