मुलायम सिंह ने जिस सीट पर रिकार्ड मतों से दर्ज की थी जीत, वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल, जानें कौन सी है सीट

Gunnaur Chunav News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गुन्नौर सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है। यह वही सीट है जहां से सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कुल पड़े वोट का 91.45 फीसद मत पाकर सभी की जमानत जब्त करा दी थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 05:22 PM (IST)
मुलायम सिंह ने जिस सीट पर रिकार्ड मतों से दर्ज की थी जीत, वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल, जानें कौन सी है सीट
सम्भल जनपद के गुन्नौर की सीट प्रसपा के खाते में आने की चर्चाएं हुई तेज, शिवपाल के लड़ने की संभावना

सम्भल, (राघवेंद्र शुक्ल)। Gunnaur Chunav News :  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गुन्नौर सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है। यह वही सीट है जहां से सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कुल पड़े वोट का 91.45 फीसद मत पाकर सभी की जमानत जब्त करा दी थी। भाजपा प्रत्याशी का वोट पांच अंकों में भी नहीं पहुंचा था। अब 20 साल बाद भी यह सीट चर्चा में आने वाली है। दो माह पहले तीन दिन का प्रवास कर राजनीतिक गर्माहट लाने वाले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की नजदीकियां सपा से बढ़ी तो गठबंधन तय हुआ। अब यह सीट प्रसपा के खेमें में पहुंच चुकी है।

हालांकि इसकी अधिकाधिक घोषणा तो नहीं हुई लेकिन गुन्नौर सीट से सपा के टिकट की उम्मीद लगाए तीन दिग्गज नेता लखनऊ में डेरा डाले तो रहे लेकिन अब वह निराश हैं। निराशा इस कदर कि पूछिए मत। अब कहते हैं कि जो लड़ेगा उसका मिलकर प्रचार होगा। यह बातें स्पष्ट संकते हैं कि सीट प्रसपा को गई और दावेदार खुद प्रसपा प्रमुख होंगे। गुन्नौर की सीट के मायने सपा के लिए ज्यादा है। सम्भल को सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने जोरदार टक्कर दी थी। गुन्नौर जैसी सीट तक सपा से छीन ली थी।

दो सीट जीतने के साथ भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इसे सपा ने भी भांपा और माना जा रहा है कि गुन्नौर सीट प्रसपा को देने के साथ ही सपा ने एक तीर से दो शिकार कर लिए। यदि शिवपाल यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यहां के जरिए वह सम्भल की चारों सीटों पर नजर रख रणनीति बनाएंगे। चूंकि सम्भल से प्रो.राम गोपाल यादव के अलावा मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। इन नेताओं की चुनावी रणनीति बनाने वाले शिवपाल यादव का सम्भल में खास दबदबा भी है।

गुन्नौर के दावेदारों के चेहरे मुरझाए : गुन्नौर से जनता दल व सपा से कई बार विधायक रह चुके राम खिलाड़ी यादव के अलावा प्रदीप यादव गुडडू, अमित यादव जैसे कई चेहरे थे जो टिकट के दावेदार थे। हालांकि 2017 के चुनाव में सपा हारी जरूर थी लेकिन गुन्नाैर में हारने के बाद भी सपा प्रत्याशी ने 95 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर लिए थे। टिकट की उम्मीद में कुछ दावेदारों ने लखनऊ मेें डेरा डाल लिया था जिन्हें निराशा हाथ लगी। एक पूर्व विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रसपा के खाते में यह सीट गई है अब जो भी प्रत्याशी होगा उसे मिलकर लड़ाएंगे।

chat bot
आपका साथी