मुरादाबाद : वैवाहिक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, दो महिलाओं की मौत; चार घायल

मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा गांव में कल देर रात हर्ष फायरिंग से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:53 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:26 PM (IST)
मुरादाबाद : वैवाहिक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, दो महिलाओं की मौत; चार घायल
मुरादाबाद : वैवाहिक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, दो महिलाओं की मौत; चार घायल

मुरादाबाद, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट के साथ ही हाई कोर्ट के सख्त आदेश तथा सरकार की तमाम बंदिशों के बाद भी वैवाहिक तथा अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग जारी है। पीतलनगरी मुरादाबाद में कल देर रात हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।

मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा गांव में कल देर रात हर्ष फायरिंग से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मुकुटपुरा निवासी बबलू पुत्र जसवीर की बेटी की बरात गुरुवार देर रात कुंदरकी से आई थी। जयमाल के समय एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे कुसुम व रूसुम समेत छह महिलाओं को गोली लग गई।

जयमाल के समय गांव के तीन युवकों ने तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें छह महिलाओं को गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान 50 वर्षीय कुसुम और रूसुम ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल सोमवती (55) पत्नी रामसिंह, राजवती (18) पुत्री ओमपाल, राजकुमारी (16) पुत्री खमानी, शिवानी (16) पुत्री फूलचंद अस्पताल में भर्ती हैं।

थाना प्रभारी मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि फायङ्क्षरग तमंचे से हुई है। ऐसे में एक साथ छह महिलाओं को हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात गले की नीचे नहीं उतर रही।

चारों घायल महिलाएं खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी