मुरादाबाद में चारा काटने गईं दो किशोरियां रामगंगा में डूबीं, गांव में मातम

Two girls immersed in Ramganga देर शाम तक गोताखोरों की तलाश के बावजूद रामगंगा नदी में किशोरियों का पता नहीं चल पाया। वहीं गांव में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:16 PM (IST)
मुरादाबाद में चारा काटने गईं दो किशोरियां रामगंगा में डूबीं, गांव में मातम
मुरादाबाद में चारा काटने गईं दो किशोरियां रामगंगा में डूबीं, गांव में मातम

मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतबाड़ा गांव में मंगलवार को सुबह चारा काटने नदी की ओट में गईं दो लड़कियां रामगंगा में डूब गईं। दोनों लड़कियों की तलाश में कई गोताखोर लगे रहे लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। एक ही गांव की दो लड़कियों के एक साथ रामगंगा में डूबने से पूरे गांव में कोहराम मचा है। एनडीआएफ की टीम व ग्रामीण रामगंगा के तट पर जमे रहे।

कुंदरकी ब्लाक के ग्राम जैतबाड़ा के रहने वाले अमर सिंह किसान हैं। उनकी नौ वर्षीय बेटी रूपा मंगलवार को सुबह पशुओं का चारा काटने घर से निकली। उसके साथ पड़ोसी बादाम सिंह की 11 वर्षीय पुत्री शिवानी भी थी। गांव के ठीक बगल में रामगंगा बहती है। दोनों लड़कियां चारे की तलाश में रामगंगा के तट पर पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवानी रामगंगा नदी के किनारे घास काटने की कोशिश कर रही थी तभी उसके पैर फिसल गए। इस दौरान उसने बगल में खड़ी रूपा का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो वह भी फ‍िसल गई। इससे दोनों लड़कियां नदी में गहराई में चली गईं और देखते ही देखते रामगंगा की धारा में समा गईं। चीख पुकार के बीच ग्रामीण भी नदी के किनारे पर पहुंचे। दोनों लड़कियों को बचाने का उन्होंने अथक प्रयास किया। फिर भी वे नहीं मिलीं। तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसडीएम प्रबुद्ध कुमार, नायाब तहसीलदार ड अरुण अग्रवाल, सीओ महेन्द्र कुमार शुक्ल, एसओ संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, एसआइ ब्रजवीर सिंह समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व ग्रामीण दोनों बेटियों की तलाश में जुटे। इसमें गोताखोरों की मदद ली गई।

एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पांच घंटे से भी अधिक अथक प्रयास के बाद भी गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की भारी भीड़ रामगंगा किनारे जमी रही। उधर दोनों बेटियों के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। । रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई देरी दो किशोरियों की डूबने की सूचना के करीब दो घंटे बाद बिलारी तहसील की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दलबल के साथ पहुंचे तो रामगंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो सका। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चियों के डूबने की घटना सुबह नौ बजे हुई। जबकि, एनडीआरएफ के जवान मौके पर दो बजे पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो सका। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

chat bot
आपका साथी