सम्‍भल ज‍िले में इस बार 15 लाख 99 हजार मतदाता, यहां देखें क‍िस व‍िधानसभा क्षेत्र में क‍ितने हैं वोटर

जनपद के 15.99 लाख मतदाता जनपद की चारों विधानसभा सीट सम्भल असमोली चन्दौसी और गुन्नौर के साथ ही बिलारी आंशिक के 62 बूथों के लिए वोट करेंगे। इन सबके बीच मतदाता संग जनपद के निवासियों को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 01:40 PM (IST)
सम्‍भल ज‍िले में इस बार 15 लाख 99 हजार मतदाता, यहां देखें क‍िस व‍िधानसभा क्षेत्र में क‍ितने हैं वोटर
सम्भल में 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे 15.99 लाख मतदाता।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ ही चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। सात चरणों में होने वाले चुनाव में सम्भल ज‍िले में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 14 फरवरी को मतदान होगा।

जनपद के 15.99 लाख मतदाता जनपद की चारों विधानसभा सीट सम्भल, असमोली, चन्दौसी और गुन्नौर के साथ ही बिलारी आंशिक के 62 बूथों के लिए वोट करेंगे। इन सबके बीच मतदाता संग जनपद के निवासियों को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। एक तरफ स्थायित्व वाली सरकार के लिए अपने नुमाइंदे को चुनना होगा वहीं दूसरी तरफ ओमिक्रोन के तेजी से हो रहे प्रसार से खुद को बचाना भी होगा। आयोग ने भी कोविड प्रोटोकाल के तहत निर्देश जारी कर दिए है। हालांकि प्रशासन के स्तर पर अब कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना बड़ी चुनौती के रूप में सामने आने वाला है।

15.99 लाख मतदाता, सबसे अधिक गुन्नौर में चार लाख : जनपद में इस बार 15.99 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद में सबसे अधिक मतदाता गुन्नौर विधानसभा के अंतर्गत है। जबकि सबसे कम असमोली विधानसभा क्षेत्र हैं।

विधानसभा क्षेत्र-            मतदाता

बिलारी आंशिक-            54617

चन्दौसी -                     381749

असमोली-                    377397

सम्भल                         378409

गुन्नौर                             407719

कुल मतदाता                   1599891

आधी आबादी पर बड़ी जिम्मेदारी : सम्भल में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी खूब रहेगी। चुनाव में इनके वोट निर्णायक रहेंगे। हालांकि जेंडर रेसियो में इनकी संख्या प्रति एक हजार मतदाता पर महज 865 है लेकिन फिर भी आधी आबादी जिधर गई वह मजबूत हो गया।

थर्ड जेंडर महज 167 : इस बार के चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या महज 167 हैं। इसमें बिलारी आंशिक में यह यह तीन जबकि सबसे अधिक गुन्नौर में 50 हैं। इसके अलावा सम्भल में 42, चन्दौसी में 40 और असमोली में ऐसे मतदाताओं की संख्या 32 है। एक साल पहले तक यह संख्या 149 थी। यानी 18 मतदाता बढ़े।  

chat bot
आपका साथी