Ayodhya Case Verdict 2019 : महिलाओं में भी रहा उत्साह, टीवी पर सुनती रहीं फैसला Moradabad News

अयोध्या प्रकरण में फैसले को लेकर महिलाएं भी उत्साहित दिखीं। सुबह रोजमर्रा के काम जल्दी निपटाने के बाद महिलाएं टीवी खोलकर फैसला सुनने के लिए बैठ गईं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 12:26 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 12:26 PM (IST)
Ayodhya Case Verdict 2019 : महिलाओं में भी रहा उत्साह, टीवी पर सुनती रहीं फैसला Moradabad News
Ayodhya Case Verdict 2019 : महिलाओं में भी रहा उत्साह, टीवी पर सुनती रहीं फैसला Moradabad News

मुरादाबाद। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही फैसला सुनने के लिए महिलाओं ने टीवी खोल लिया और उससे चिपकी रही। फैसला क्या आएगा, इसे लेकर महिलाओं के बीच भी चर्चा रही। 

रामगंगा विहार-फेज दो के मकान नंबर एस-आठ में महिलाएं टीवी पर फैसले सुनने के लिए समाचार सुनती रहीं। महिलाओं ने इसके लिए सुबह ही अपने सभी जरूरी काम निपटा लिए थे। इसके साथ ही दुकानों पर भी आने वाले ग्राहकों के बीच सिर्फ फैसले को लेकर चर्चा होती रही। किला चौराहे पर दुकानदार भी फैसले को लेकर आपस में चर्चा करते रहे। महिलाओं का कहना था कि देश हित में भाईचारा सबसे अहम है। अब दौर बदल चुका है। अब हर इंसान शिक्षा और विकास का महत्व अच्छी तरह जानता है। वहीं किला चौराहे पर दुकानों पर फैसले को लेकर होती रही लोगों में चर्चा। चर्चाओं के बीच एक सबसे अच्छी बात ये निकल कर आ रही है कि लोग एकता और भाईचारे को ही महत्व दे रहे हैं चाहे वो जिस किसी भी समुदाय का है। केवल इतना ही नहीं वे ये भी कह रहे हैं कि अफवाहों पर लोगां को ध्यान नहीं देना चाहिए। देश हित को हमेशा सर्वोपरि रखें। माहौल बिगाडऩे वालों से पुलिस तो सख्ती से निपटेगी ही आम जान को भी ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को तत्काल देनी चाहिए। 

chat bot
आपका साथी