आजम खां की गिरफ्तारी पर इतने का है इनाम, आप भी जानिए क्या है पूरा मामला Rampur News

अब सपा सांसद आजम के विरोधी इनाम घोषित करने लगे हैं। ताजा मामले में एक शख्स ने आजम खां की गिरफ्तारी करने पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 12:41 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 04:30 PM (IST)
आजम खां की गिरफ्तारी पर इतने का है इनाम, आप भी जानिए क्या है पूरा मामला Rampur News
आजम खां की गिरफ्तारी पर इतने का है इनाम, आप भी जानिए क्या है पूरा मामला Rampur News

रामपुर। सांसद आजम खां की लंबे समय से अपने शहर में तूती बोलती रही है। वह नौ बार विधायक रहने के साथ ही चार बार प्रदेश सरकार में कई-कई विभागों के मंत्री रहे हैं लेकिन, अब मुसीबत में फंसे हैं तो उनके विरोधी उन पर इनाम भी घोषित करने लगे हैं। अब रामपुर के बाबू अली खां ने उनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सपा शासनकाल में इनका मदरसा तोड़ दिया गया था। 

आजम रामपुर शहर सीट से 1980 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद सिर्फ 1996 में विधानसभा चुनाव हारे, बाकी में जीतते रहे। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी तो उन्हें महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बनाया गया। नेता विरोधी दल भी बने। इस बार लोकसभा सदस्य भी बन गए। अब उनके खिलाफ हत्या, लूटपाट, जमीन कब्जाने, मकान तोडऩे, भैंस चोरी, गाय चोरी, किताब चोरी, बकरी चोरी के भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुराने और नए मिलाकर मुकदमों की संख्या 80 के पार हो गई है। ढाई माह से रामपुर की जनता के बीच भी नहीं आ पा रहे हैं। केवल बकरीद के दिन नजर आए थे। इसके बाद अखिलेश यादव रामपुर आए तब भी वह नजर नहीं आए।

अब उनके विरोधी भी खुलकर सामने आ रहे हैं। उन पर मुकदमे करा रहे हैं और इनाम भी घोषित कर रहे हैं। बाबू अली खां ने उनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सपा शासनकाल में उनके मदरसे पर बुलडोजर चला दिया गया था और विरोध करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसी तरह कांग्रेस नेता अरशद अली खां गुड्डू पहले ही आजम खां के करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी