तेंदुए का ऐसा खौफ कि रातभर जानवरों की रखवाली करते रहे लोग Rampur News

तेंदुए का दूसरे दिन भी नहीं मिला वन विभाग को सुराग। इससे पहले भी तेंदुआ कई जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। पूरे गांव में दहशत का माहौल।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 05:30 PM (IST)
तेंदुए का ऐसा खौफ कि रातभर जानवरों की रखवाली करते रहे लोग Rampur News
तेंदुए का ऐसा खौफ कि रातभर जानवरों की रखवाली करते रहे लोग Rampur News

रामपुर,जेएनएन। मंगलवार को मानपुर ओझा में तेंदुए की दस्तक से दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा। रात में गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने बागीचों और खेतों में तेंदुए को बहुत तलाश किया, लेकिन देर रात तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गांव में तेंदुए के आने से लोग पूरी तरह सतर्क रहे तथा रातभर अपने-अपने मकानों व जानवरों की रखवाली करते नजर आए।

गांव मानपुर ओझा में बीते मंगलवार को उत्तराखंड के जंगलों से तेंदुआ घुस आया था। खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब शाम के समय तेंदुए के पंजों के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए थे। दहशतजदा लोगों की सूचना पर रेंजर राधेश्याम ङ्क्षसह समेत आधा दर्जन वनकर्मी गांव पहुंचे। ग्रामीणों की निशानदेही पर घेराबंदी कर तेंदुए को तलाशने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के बावजूद भी वनकर्मी तेंदुए के पंजों के अलावा बाकी कुछ नहीं ढूंढ सके। वन कर्मी रात 12 बजे तक गांव में ही डेरा डाले रहे। ग्रामीणों को समझाते भी रहे। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए जंगलों की ओर निकले तो उन्होंने तेंदुए की झलक देख वन कर्मियों को अवगत कराया। खेतों पर काम कर रहे सभी लोग आनन-फानन में वापस गांव लौट आए। ग्रामीणों ने तेंदुए के भय से अपने-अपने बच्चों को घरों में कैद कर दिया तथा उनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने जानवरों को पशुशाला से खोलकर उन्हें मकानों के भीतर बांध दिया। लाठियां लेकर रखवाली करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मचारी मात्र खानापूरी कर रहे हैं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार तेंदुए की तलाश में वन कर्मचारियों को लगाया गया है। उसकी तेजी से तलाश कराई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी