सम्‍भल में दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, इलाज में आड़े आ रही गरीबी

सम्‍भल में दरिंदगी की शिकार बालिका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। आर्थिक समस्‍या की वजह से परिवार के लोग सही से उसका इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 02:01 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 02:01 PM (IST)
सम्‍भल में दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, इलाज में आड़े आ रही गरीबी
सम्‍भल में दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, इलाज में आड़े आ रही गरीबी

सम्‍भल, जेएनएन। हयातनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। चेहरे पर ईंटों के चोट के कारण शरीर में इंफेक्शन भी फैल गया है। अधिक रक्तस्राव के कारण मासूम में खून की कमी हो गई है। जिला चिकित्सालय में मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया लेकिन आर्थिक तंगी के कारण स्‍वजन गांव में ही उसका उपचार करा रहे हैं।

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव निवासी 11 साल की बालिका से गांव के हैं एक किशोर ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद ईंटों से उसके चेहरे पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया था। चोट केे कारण अधिक खून निकल जाने से वह बेहोश हो गई। किशोर उसे मरा हुआ समझकर भाग गया। घटना के बाद भी कई घंटों तक आरोपित पक्ष द्वारा पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया गया लेकिन पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम बच्ची को जिसने भी देखा सिहर गया। चिकित्सक की मानें तो उसके चेहरे व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी काफी चोटें आई हैं। काफी टांके भी लगे हैं। आरोपित किशोर के साथ ही एक युवक भी घटना में शामिल था। शुक्रवार को मासूम के पिता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने गांव निवासी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उपचार के बाद होश में आए मासूम ने बताया कि घटना में किशोर के साथ है एक युवक भी शामिल था लेकिन वह  उसका नाम नहीं जानती। 

chat bot
आपका साथी