रामपुर में पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने उठाया आत्‍मघाती कदम

Suicide in Rampur मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज में बुलेट बाइक समेत अन्य सामान न मिलने से नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 08:10 AM (IST)
रामपुर में पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने उठाया आत्‍मघाती कदम
रामपुर में पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने उठाया आत्‍मघाती कदम

रामपुर, जेएनएन। बिलासपुर क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने युवती की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ व जेठानी समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव दुर्जनपुर-देवापुर निवासी होते लाल ने अपने पुत्र मूलचंद का विवाह थाना शहजादनगर क्षेत्र के बकनौरी गांव निवासी भरत सिंह की पुत्री सीमा के साथ किया था। विवाह के पश्चात आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। घरेलू कलह के चलते दोनों में कई बार मारपीट हुई। आरोप है कि शनिवार दोपहर दंपती में एक बार फिर विवाद हो गया। गुस्से में विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके काफी देर तक बाहर न निकलने पर स्वजन घबरा गए। खिड़की खोलकर अंदर घुस गए। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। महिला फांसी पर लटकी थी। सूचना पाकर युवती के मायके वाले भी आ गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश करने में जुट गई।  

निकाल दिया था घर से 

उन्होंने कई बार मृतका के साथ मारपीट की थी। उसे घर तक से निकाल दिया था। आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर भी दहेज की मांग को लेकर युवती के साथ मारपीट की। बाद में सबने मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी हासिल की। कोतवाल बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति मूलचंद, ससुर होतेलाल, जेठ जयप्रकाश, जेठानी प्रवेश देवी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

chat bot
आपका साथी