टाटा मैजिक की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम Sambhal news

मासूम बच्ची की मौत की खबर सुनकर पूरी गांव में कोहराम मच गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 05:31 PM (IST)
टाटा मैजिक की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम Sambhal news
टाटा मैजिक की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम Sambhal news

पवांसा, जेएनएन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में टाटा मैजिक बैक करते समय पीछे खेल रही कक्षा एक की छात्रा को टक्कर लग गई। टक्कर लगने से छात्रा मैजिक के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन छात्रा को सम्भल के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखकर छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

थाना हयातनगर क्षेत्र के बवैना गांव निवासी राजवीर गांव के ही बिजेंद्र पुत्र चिरंजी पाल की टाटा मैजिक से अपने परिवार के साथ सोमवार को गजरौला शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से बवैना मंगलवार की सुबह परिवार के साथ वापस आ गया। बवैना गांव आने पर परिवार के सभी सदस्य टाटा मैजिक से उतर कर घर चले गए। राजवीर की 7 वर्षीय पुत्री छवि पाल टाटा मैजिक के पीछे खेलने लगी। चालक विजेंद्र टाटा मैजिक को बैक करने लगा तभी पीछे खेल रही छवि के टक्कर लगने से वह मैजिक के पहिए के नीचे आ गई। लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी मां सोमवती घर से बाहर आई और शोर मचाने लगी। टाटा मैजिक के शीशे बंद होने के कारण चालक को सुनाई नहीं दिया। जिससे मैजिक के दोनों पहिए लड़की के ऊपर होकर उतर गए। शोर शराबा सुनकर परिजन भी घर से बाहर निकल आए और गंभीर हालत में छात्रा को सम्भल के निजी चिकित्सक यहां लेकर गए, जहां डॉक्टर ने छात्रा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छवि गांव के ही आरकेजी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। 

chat bot
आपका साथी