फांसी की सजा पाई शबनम की फोटो वायरल, रामपुर जेल के दो बंदी रक्षक निलंबित

अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार की दोषी शबनम एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दिनों रामपुर जिला जेल से उसका फोटो वायरल हो गया था। जिसमें वह महिला बंदी रक्षक के साथ दिख रही थी। इस मामले में जांच बिठाई गई थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:00 PM (IST)
फांसी की सजा पाई शबनम की फोटो वायरल, रामपुर जेल के दो बंदी रक्षक निलंबित
अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार की दोषी शबनम एक बार फिर सुर्खियों में है।
मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार की दोषी शबनम एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दिनों रामपुर जिला जेल से उसका फोटो वायरल हो गया था। जिसमें वह महिला बंदी रक्षक के साथ दिख रही थी। इस मामले में जांच बिठाई गई थी, जिसमें जेल के बंदी रक्षक पति-पत्नी दोषी पाए गए थे। दोनों को जेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह फोटो 26 जनवरी को खींचा गया था। कार्रवाई फोटो के जेल से बाहर जाने पर की गई है। वहीं शबनम को रामपुर जेल से बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शबनम को क्यों सुनाई गई सजा

13 साल पहले वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर के 7 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाली शबनम को फांसी की सजा सुनाई गई है। राष्ट्रपति महोदय रामनाथ कोविंद द्वारा राहत की अर्जी ठुकराए जाने के बाद शबनम को फांसी लगना तय माना जा रहा है, वहीं हत्या की मुख्य वजह बनने वाला प्रेमी सलीम को भी फांसी की सजा सुनाई गई है। जानकारों की मानें तो शबनम के बाद सलीम को भी फांसी होगी, इसमें कोई 2 राय नहीं है, क्योंकि दोनों को निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक फांसी की सजा सुना चुका है। यह अलग बात है कि जहां शबनम फांसी के तख्त के करीब है तो वहीं सलीम की कुछ याचिकाएं लंबित हैं, जिनका निबटारा होते ही दोनों को इन जघन्य हत्याकांड के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया जाना है। 

chat bot
आपका साथी