यूपी चुनाव 2022 में सपा-रालोद का है गठबंधन पर इस सीट पर दोनों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने की तैयारी में

UP Election 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लाक प्रमुख के पुत्र व राष्ट्रीय लोक दल के नेता कपिल चंद्रा द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 04:20 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 में सपा-रालोद का है गठबंधन पर इस सीट पर दोनों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने की तैयारी में
UP Chunav 2022 : गठबंधन से सपा ने खड़ा किया है अपना प्रत्याशी

अमरोहा, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लाक प्रमुख के पुत्र व राष्ट्रीय लोक दल के नेता कपिल चंद्रा द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। उन्होंने 26 जनवरी को अपने आवास पर बैठक कर चुनाव को लेकर लोगों का रुझान जाना। माना जा रहा है कि वह टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं।

विधानसभा के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी से जहां राजीव तरारा ने नामांकन कराया है वहीं दूसरी तरफ सपा गठबंधन से विवेक सिंह साइकिल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी समर पाल सिंह व बसपा से रालोद छोड़कर आए हरपाल सिंह ने अपना नामांकन कराया है। रालोद नेता व पूर्व विधायक माइकल चंद्रा के पुत्र कपिल चंद्रा राष्ट्रीय लोक दल से अपना टिकट मांग रहे थे। वर्ष 2017 में भी वह रालोद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

उनके द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने 26 जनवरी को अपने आवास पर स्थानीय लोगों की बैठक भी बुलाई थी। सपा व राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन है। ऐसे में उनके द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद तरह तरह की चर्चाएं सियासी गलियारे में हो रही है। कपिल चंद्र ने बताया कि उन्होंने फिलहाल नामांकन पत्र खरीदे हैं।

chat bot
आपका साथी