मुरादाबाद में 65 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें, शहर के विकास के ल‍िए ब्लू प्रिंट तैयार

लेखाकार टीएम मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-2022 में अवस्थापना निधि से दस करोड़ व वर्ष 2021-22 में मिलने वाले 15वें वित्त का 80 करोड़ रुपये शासन से मिलेंगे। इस धनराशि से विभिन्न मदों में शहर का विकास होगा। पार्को के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये रखे गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 06:55 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 06:55 AM (IST)
मुरादाबाद में 65 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें, शहर के विकास के ल‍िए ब्लू प्रिंट तैयार
प्रत्येक वार्ड में पार्षदों द्वारा बताए मरम्मत के कामों को कराया जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। शहर के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। नगर निगम के आय व व्यय के बजट तीन अरब 25 करोड़ 24 लाख रुपये में शहर के विकास पर 84.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 65 करोड़ रुपये से सड़कें बनेंगी। इसमें सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, नाला निर्माण, नाला सफाई आदि पर भी कार्य होगा

लेखाकार टीएम मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-2022 में अवस्थापना निधि से दस करोड़ व वर्ष 2021-22 में मिलने वाले 15वें वित्त का 80 करोड़ रुपये शासन से मिलेंगे। इस धनराशि से विभिन्न मदों में शहर का विकास होगा। पार्को के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये रखे गए हैं। विकास के लिए बजट में प्रस्तावित धनराशि को कार्यकारिणी ने अनुमोदित कर दिया है। पार्षदों ने प्रस्‍ताव रखा है क‍ि प्रत्येक वार्ड में छोटे-छोटे काम बहुत होते हैं। इसके लिए पांच-पांच लाख रुपये रखे जाएं। लेकिन, इस पर बाद में विचार करने पर सहमति बनी। लेकिन, प्रत्येक वार्ड में पार्षदों द्वारा बताए मरम्मत के कामों को कराया जाएगा।

कार्यकारिणी में पास हुए प्रस्तावों को पूरा कराया जाएगा। सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रस्तावित बजट के अनुसार खर्च किया जाएगा। नगर निगम की आय बढ़ाने को जो भी निर्णय लिए गए हैं, उन पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

संजय चौहान, नगर आयुक्त 

chat bot
आपका साथी