सिविल लाइंस क्षेत्र में रामपुर के युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

सूचना मिलने पर मौके पर युवक के स्वजन भी आ गए। चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। गोली मारने वाले कौन लोग थे अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 07:13 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 07:13 AM (IST)
सिविल लाइंस क्षेत्र में रामपुर के युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
घटना बुधवार रात सवा दस बजे की है।

रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में युवक को कुछ लोगों ने रात में गोली मार दी। घटना भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास की है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बुधवार रात सवा दस बजे की है। साईं विहार कालोनी ज्वालानगर निवासी सतवीर यादव घर से खाना खाकर टहलने के लिए बाहर निकला था। भाजपा कार्यालय के पास किसी ने उसको गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। युवक के स्वजन भी आ गए। चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सिविल लाइंस कोतवाल दुर्गा सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। स्वजनों से बात की। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गोली मारने वाले कौन थे? घटना क्यों हुई? युवक की हालत ठीक होने पर पता चलेगा। अभी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

chat bot
आपका साथी