Rampur coronavirus news : कोरोना संक्रमण से रामपुर के पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा की मौत, परिवार अस्‍ताल में भर्ती

रामपुर में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। अब कोरोना संक्रमण से पूर्व सांसद की मौत हो गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 05:25 PM (IST)
Rampur coronavirus news : कोरोना संक्रमण से रामपुर के पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा की मौत, परिवार अस्‍ताल में भर्ती
Rampur coronavirus news : कोरोना संक्रमण से रामपुर के पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा की मौत, परिवार अस्‍ताल में भर्ती

रामपुर। रामपुर लोक सभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे राजेंद्र कुमार शर्मा (82) का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका दो सप्ताह से कैलाश अस्पताल नोएडा में इलाज चल रहा था। उनके बेटे अमित शर्मा और उनकी पत्नी व बच्चे भी कोरोना संक्रमित हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे अमित शर्मा फोर्टिस अस्‍पताल गुरुग्राम में भर्ती हैं, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं।

अमित ने टेलीफोन पर बताया कि पिताजी का आज कोरोना से निधन हो गया। वह दो सप्ताह से बीमार थे। बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद नोएडा में भर्ती कराया, जहां हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी मां बहन के घर नोएडा में हैं। वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता था। लेकिन, पिछले कुछ दिन से रामपुर में ही रह रहे थे। लेकिन, गुरुवार को उनका घर बंद था।

पहले गैर कांग्रेसी सांसद बने राजेंद्र शर्मा

रामपुर से दो बार सांसद चुने गए। सबसे पहले 1977 में लोकदल के टिकट पर चुनाव जीते। वह रामपुर के पहले गैर कांग्रेसी सांसद बने। इससे पहले तमाम सांसद कांग्रेसी ही बनते रहे। 1991 में वह भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। लेकिन, 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में हार गए। इसके बाद 2004 में भी वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े। लेकिन, जीत नहीं सके। पिछले काफी समय से वह राजनाति में सखरिय नहीं ते। लेकिन, उनके पुत्र अमित शर्मा सपा में शामिल हो गए थे।

नवेद ने जताया शोक

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पूर्व सांसद रहे राजेन्द्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र शर्मा बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसी का अहित नहीं किया। हर वर्ग में वह लोकप्रिय थे और उन्होंने हमेशा ही उसूलों की राजनीति की। हमारे बीच उनका न रहना दुख की बात है। मेरी शोक संवेदना उनके परिवार के साथ है।

chat bot
आपका साथी