Holi Special Train किस रूट पर चलेगी किस पर नहीं इस आधार पर तय करेगा रेलवे

Holi Special Train होली में जाने वाले यात्रियों की भीड़ ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय करेगी। जिस मार्ग पर भीड़ कम होगी उस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंंगे। मंडल स्तर पर आरक्षण सिस्टम पर लगातार नजर रखे हुए है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Feb 2022 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 20 Feb 2022 09:41 AM (IST)
Holi Special Train किस रूट पर चलेगी किस पर नहीं इस आधार पर तय करेगा रेलवे
Holi Special Train : मंडल रेल प्रशासन ट्रेनों के आरक्षण की स्थिति रखे हुए नजर

मुरादाबाद, जेएनएन। Holi Special Train : होली में जाने वाले यात्रियों की भीड़ ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय करेगी। जिस मार्ग पर भीड़ कम होगी, उस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंंगे। मंडल स्तर पर आरक्षण सिस्टम पर लगातार नजर रखे हुए है। रेलवे हर साल की तरह इस बार भी होली पर यात्रियो को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इस बार भी व्यवस्था करने में जुट गया है। इस बार स्पेशल ट्रेन से मालगाड़ी का संचालन प्रभावित होने से बचाने के लिए का प्रयास किया जाएगा। वैसे रेल मार्ग पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी, जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होगी।

इस बार प्रयास किया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेनों को खाली नहीं चलाया जाएगा। जिस मार्ग की ट्रेनों में भीड़ कम होगी, उस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन वर्तमान में चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षण की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इसकी सूचना उत्तर रेलवे मुख्यालय को भेजी जा रही है। कोहरे के कारण मंडल में चलने वाली 40 ट्रेनें वर्तमान में निरस्त हैंं, जो पहली मार्च से चलना शुरू हो जाएंंगी। इन ट्रेनों के आरक्षण की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 14 मार्च के बाद किसी भी ट्रेन में बर्थ खाली नहीं है।

माना जा रहा है कि 14 मार्च से होली का भीड़ ट्रेनों में चलना शुरू हो जाएगी। जिसकी लगातार सूचना मुख्यालय भेजी जा रही है। मुख्यालय की टीम ने इस पर अध्ययन शुरू कर दिया है। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर आरक्षण सूची पर निगरानी कराई जा रही है। भीड़ अधिक होने पर मुख्यालय स्तर से स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा सकता है। होली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी