रेलवे ट्रैक पार कर रहीं दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आईं, एक महिला की मौत दूसरी की हालत गंभीर

Women hit by Train कटघर के गोविंद नगर में मंगलवार रात दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में महिलएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 11:19 AM (IST)
रेलवे ट्रैक पार कर रहीं दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आईं, एक महिला की मौत दूसरी की हालत गंभीर
दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Women hit by Train : कटघर के गोविंद नगर में मंगलवार रात दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में महिलएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 40 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है। वह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहती थीं। वह गोविंद नगर लंका बाग में अपनी रिश्तेदारी भारती पाल पत्नी मनोज के घर आई थी। जबकि हादसे में घायल होने वाली महिला गुड्डी गोविंद नगर की रहने वाली हैंं। थाना प्रभारी ने बताया ‌कि मंगलवार रात दोनों महिलाएं ट्रैक पार कर रही थींं।

इसी दौरान ट्रेन आ गई। दोनों महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईंं। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने महिलाओं को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां च‌ि‌कित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डी को भती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बबीता के शव का मोर्चरी में रख्वा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी