अध्यक्ष पद के दावेदारों को आया प्रियंका वाड्रा का फोन Moradabad news

कांग्रेस में लंबे समय से भंग चल रही जिला और महानगर कार्यकारिणी को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं।दावेदार सात नेताओं को फोन आया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 10:10 AM (IST)
अध्यक्ष पद के दावेदारों को आया प्रियंका वाड्रा का फोन Moradabad news
अध्यक्ष पद के दावेदारों को आया प्रियंका वाड्रा का फोन Moradabad news

मुरादाबाद : कांग्रेस में लंबे समय से भंग चल रही जिला और महानगर कार्यकारिणी को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के आफिस से पद के दावेदार सात नेताओं को फोन आया है। उन्हें दिल्ली बुलाया है। फोन आने के बाद से ही कांग्रेसियों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया। किसको अध्यक्ष पद मिलता है इसको लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। 

 लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश भर में जिला एवं महानगर इकाईयां भंग कर दी गई थीं। इसके बाद पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। मुरादाबाद में धीरज गुर्जर को प्रभारी बनाकर भेजा गया। उन्होंने मुरादाबाद के नेताओं के साथ मिलकर जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए पैनल प्रस्तावित करके कांग्रेस मुख्यालय भेजा था। पिछले दिनों कई जिलों के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई थी लेकिन मुरादाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बाकी थी। इस समय जिन लोगों को फोन आया है उनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष असलम खुर्शीद, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, अरविंद चौधरी, नदीम अंसारी, सचिन प्रेमी शामिल हैं। इन सभी को 27 नवंबर को कांग्रेस कार्यालय पर बुलाया गया है। हालांकि इससे पहले प्रदेश के जिन जिलों के पदाधिकारी घोषित होनी है वहां के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। बुधवार को संभावित पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर बैठक कर उनके विचार और पार्टी को आगे ले जाने की योजनाओं पर चर्चा होगी और फिर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष चुने जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी