मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा प्रदूषण, हवा का गुणवत्ता सूचकांक भी बिगड़ा Moradabad News

शाम मौसम बदलने से आसमान में छाई धुंध। स्टेशन के सामने जैसे रोड पर कोहरा छा गया हो रेंगते वाहन।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:05 AM (IST)
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा प्रदूषण, हवा का गुणवत्ता सूचकांक भी बिगड़ा Moradabad News
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा प्रदूषण, हवा का गुणवत्ता सूचकांक भी बिगड़ा Moradabad News

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मौसम में बदलाव आने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। बुधवार को हवा का गुणवत्ता सूचकांक भी बिगड़ गया। मौसम में आए बदलाव के कारण मुरादाबाद सहित देश के भर के अधिकांश शहरों की हवा में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान गिरने की संभावना है, जिसके चलते हवा में नमी बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर भी।

प्रदूषित शहरों में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के

बुधवार को सीपीसीबी की ओर से जारी इंडेक्स के अनुसार देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर गाजियाबाद रहा। इस सूची में सर्वाधिक शहर उत्तर प्रदेश के रहे, जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा रहा। मंगलवार को मुरादाबाद की हवा का एक्यूआइ 300 से नीचे था। बुधवार को धुंध छाई रही, इसके कारण प्रदूषण के कण हवा में ऊपर नहीं जा पाए और हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। देर रात तक एक्यूआइ 360 तक पहुंच गया।

दिल्ली और पानीपत 400 से अधिक सूचकांक वाले शहरों में

बुधवार को देश के छह शहरों में प्रदूषण 400 के खतरनाक स्तर को पार कर गया। इसमें चार अकेले उत्तर प्रदेश के रहे। जबकि दिल्ली और हरियाणा के पानीपत 400 से अधिक सूचकांक वाले शहरों की सूची में शामिल रहे

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर

गाजियाबाद -  452

गे्रटर नोएडाा-   445

नोएडा  - 432

बागपत -  423

हापुड़ -   386

कानपुर -   375

मेरठ -    374

लखनऊ-  362

वाराणसी -   362

मुरादाबाद-  360

देश के अन्य सर्वाधिक प्रदूषित हवा वाले शहर

पानीपत - 438

दिल्ली - 417

फरीदाबाद - 392

रोहतक -    381

गुरुग्राम - 374

पलवल - 370

करनाल - 369

भिवाड़ी - 364  

मौसम, बादलों ने जमाया डेरा, नीचे आ गिरा पारा

मौसम के रुख में एक फिर से बदलाव आया है। बुधवार को दिन में तेज धूप निकली तो दिन के आगे बढऩे के साथ ही धूप की चमक फीकी पड़ती गई और शाम होते-होते बादल छा गए। इससे तापमान में भी गिरावट आई। आने वाले एक दो दिन में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश नहीं होने की स्थिति कोहरा छाए रहेगा। बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद से बादल घिरने शुरू हो गए। शाम पांच बजे तक बादलों ने पूरी तरह से डेरा जमा लिया। इससे ठंड भी बढ़ गई। शाम को घरों से बाहर निकलने वालों की संख्या कम हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्शियस रहा। जबकि मंगलवार को यह 23.3 था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार की तुलना में एक डिग्री सेल्शियस की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 10.3 डिग्री सेल्शियस रहा। 

मानसून फिर से सक्रिय हुआ : अंसारी

जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया लौटता मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। बुधवार की शाम को बादल छाए थे, जो आने वाले तीन से चार दिन तक रहेंगे। इसके चलते आने वाले एक दो दिन में बारिश होने की संभावना है, इससे ठंड भी बढ़ेगी। बारिश नहीं होती है तो कोहरा घना होगा। बादल छंटने के बाद भी कोहरा रहेगा।

chat bot
आपका साथी