LokSabhaElection2019:तपिश दरकिनार, लोकतंत्र के उत्सव में दिखी रफ्तार

लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में मुरादाबाद सीट की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंगलवार सुबह सात बजे से ही बूथों में मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गईं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 01:46 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 07:10 AM (IST)
LokSabhaElection2019:तपिश दरकिनार, लोकतंत्र के उत्सव में दिखी रफ्तार
LokSabhaElection2019:तपिश दरकिनार, लोकतंत्र के उत्सव में दिखी रफ्तार

मुरादाबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में मुरादाबाद सीट की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंगलवार सुबह सात बजे से ही बूथों में मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गईं। ठंडी हवाओं के बीच मतदाताओं ने भी बूथ तक जाने में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन सूरज चढ़ते ही मतदाताओं की कतार कम हो गई। दोपहर दो से तीन बजे के बीच में ज्यादातर मतदान केंद्रों से मतदाताओं की कतारें नदारद रहीं। लेकिन शाम को चार बजे ही बूथों में फिर मतदाताओं की कतारें लग गईं। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता बूथ में पहुंच गया, उसे वोट डालने का मौका प्रदान किया गया। किसी को बूथ पहुंचने पर निराश नहीं किया गया। सुबह करीब नौ बजे कंट्रोल रूम से जारी आंकड़ों में मतदान फीसद जनपद का 10.01 फीसद था, जिसमें नगर और बिलारी विधानसभा में 11 फीसद वोट पड़े थे। हालांकि इसके बाद के चरणों में धीरे-धीरे मतदान की रफ्तार बढ़ती गई। वहीं शाम को जनपद की छह विधानसभा में सबसे ज्यादा 68 फीसद मतदान कांठ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर ठाकुरद्वारा 67 फीसद, तीसरे में बिलारी विधानसभा 63 फीसद, चौथे स्थान पर कुंदरकी विधानसभा 64 फीसद और वहीं पांचवे स्थान पर देहात और नगर विधानसभा 60 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

मतदान फीसद सुबह नौ बजे

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 09

बिलारी 11

ठाकुरद्वारा 8.50

नगर वि.स 11

देहात वि.स 10

कुंदरकी 10

टोटल - 10.1

मतदान फीसद सुबह 11 बजे

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 23.05

बिलारी 20.23

ठाकुरद्वारा 21.00

नगर वि.स 22.06

देहात वि.स 23.04

कुंदरकी 19.00

टोटल - 22.12

मतदान फीसद दोपहर एक बजे

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 35.05

बिलारी 42.37

ठाकुरद्वारा 45.00

नगर वि.स 36.00

देहात वि.स 37.02

कुंदरकी 37.00

टोटल - 38.84

मतदान फीसद दोपहर तीन बजे

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 48.00

बिलारी 50.16

ठाकुरद्वारा 55.00

नगर वि.स 45.00

देहात वि.स 48.00

कुंदरकी 49.00

टोटल - 49.22

मतदान फीसद शाम पांच बजे

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 57.09

बिलारी 56.00

ठाकुरद्वारा 59.00

नगर वि.स 56.00

देहात वि.स 57.06

कुंदरकी 60.00

टोटल - 57.75

जनपद में फाइनल मतदान

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 68.00

बिलारी 63.00

ठाकुरद्वारा 67.00

नगर वि.स 60.00

देहात वि.स 60.02

कुंदरकी 64.00

टोटल - 63.67

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र का मतदान फीसद

वि.सं मतदान फीसद

कांठ 68.00

ठाकुरद्वारा 67.00

नगर वि.स 60.00

देहात वि.स 60.02

बढ़ापुर 65.38

टोटल 63.75

chat bot
आपका साथी