इन छह राश‍ियों के लोगों को आज सहना पड़ेगा कष्‍ट, नहीं म‍िलेगा सुकून, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्‍यूचुअल फंड में कोई जल्दबाजी न करें । लाभ होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 07:48 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 07:48 AM (IST)
इन छह राश‍ियों के लोगों को आज सहना पड़ेगा कष्‍ट, नहीं म‍िलेगा सुकून, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल
आज आप अपने दिमांग का सही जगह प्रयोग करेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 08 January 2022 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि गुरु ग्रह की दूसरी राशि है। इस कारण आज मेष राशि के लोगों को छुपे हुए शत्रु से भय है। वृष राशि के लोगों के कार्य बनने में बाधा संभव है। मिथुन राशि के लोगों की कानूनी अड़चन खत्म होगी। कर्क राशि के लोगों का आज पार्टनर से विवाद हो सकता है। सिंह राशि के लोगों के हाथ आज लाभ का अवसर आएगा। तुला राशि के लोगों की परिवारिक चिंता बढ़ेगी। वृश्चिक राशि के लोगों को आज कर्ज लेना पड़ सकता है। मकर राशि के लोगों का धन अधिक खर्च होगा। कुम्भ राशि के लोगों को आज शेयर बाजार में लाभ होगा। मीन राशि के लोगों को आज दुखद समाचार मिल सकता है। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में अधिक वृद्धि होने का अनुमान है। कागज एवं प्‍लास्टिक के बने सामान, फल के बाजार भाव में तेजी रहेगी। दोपहर बाद शेयर में तेजी आएगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज आप अपने दिमांग का सही जगह प्रयोग करेंगे। समस्याएं कुछ कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। छुपे हुए शत्रु से भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक एवं सुखद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध अथवा बड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में मधुरता रहेगी।

वृष- आप आपको नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख का साधन प्राप्त होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। सफल रहेगी। व्यापार में लाभ हो सकते हैं। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। कुछ बनते कार्य में बाधा संभव है। वाणी में सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी कुछ कानूनी अड़चन दूर होगी। स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापारी वर्ग की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मन में दुख हो, नुकसान हो सकता है। व्यापार एवं व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में आराम रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है, किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। सफल रहेंगे।

सिंह-आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पूजा पाठ में रुचि जागृत होगी। किसी महान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज में सम्मान मिलेगा।

कन्या- आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय अथवा व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान एवं आलस्य महसूस करेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

तुला-आज आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया धन प्राप्त हो सकता है। पार‍िवार‍िक प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। कोई बड़ा काम करने की इच्छा बनेगी, सफल रहेंगे। भाग्य आपका का साथ देगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक-आज आप के सामने कोई बड़ा खर्च अकस्मात आएगा। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जिम्मेदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

धनु-आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने की सम्भावना है। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। वाहन चलाते समय और सडक़ पर चलते हुए सावधान रहें, लेनदेन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है।

मकर-आज आपका खर्च ज्यादा होगी। शत्रु का भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा सफल प्राप्त होगी, दूर यात्रा की योजना बनेगी जो कि लाभप्रद रहेगी। व्यापारी वर्ग से लाभ होगा। नौकरी कार्य में कमी आएगी, जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है।

कुम्भ-आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी न करें । लाभ होगा। पड़ोसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन- आज आपका स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। नकारात्मक से बचें।

आज के पंचांग

08 जनवरी 2022

दिन - शनिवार

पौष शुक्ल पक्ष

तिथि-षष्ठी 06

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र-उ०भाद्रपद

योग -वरियान

करण-तैतिल

चन्द्रमा राशि -मीन

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पूर्वाषाढा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल-पूर्व दिशा

पंचक पूर्ण

राहू काल -09:52 से 11:56 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:04 से 12:52 दोपहर

अमृत योग-07:15 से 10:43 घटी पल तक

chat bot
आपका साथी