Moradabad weather : आज भी साफ रहेेगा आसमान, तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी से हो सकती है परेशानी

इस महीने की 27 तारीख तक बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कल की तरह आज भी आजमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप में तेजी रहेगी इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:57 AM (IST)
Moradabad weather : आज भी साफ रहेेगा आसमान, तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी से हो सकती है परेशानी
28 और 29 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। इस महीने की 27 तारीख तक बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कल की तरह आज भी आजमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप में तेजी रहेगी, इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का अध‍िकतम तापमान 38 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास है। जबक‍ि कल का अधिकतम तापमान 35 ड‍िग्री सेल्सियस था। मौसम व‍िभाग की ओर से 28 और 29 जून को बारिश की संभावना जताई गई है। 

जलस्‍तर घटने के बाद भी गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी : अमरोहा में  उफनाई गंगा का जलस्तर कम होने के बावजूद बाढ़ का पानी खेतों व रास्तों से गांवों की तरफ रुख कर रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में खड़े पानी के कारण फसल खराब होने का डर भी सता रहा है। बता दें कि पिछले पांच दिनों से गंगा में बाढ़ आई हुई है। इस कारण बाढ़ का पानी गंगा के उफनाने के कारण सटे गांवों के खेतों व रास्तों में भी भर गया लेकिन लगातार पानी पहाड़ी जलाशयों से छूटने के कारण बाढ़ का पानी चकनवाला, दारानगर, शीशोवाली, जाटोवाली इत्यादि के रास्तों में भरने के बाद गांवों की तरफ पहुंच गया है। इससे ग्रामीणी की परेशानी बढ़ रही है। उन्हें आने-जाने में दिक्कत के साथ घरों का सामान ऊंचाई पर रखना पड रहा है। इधर सरकारी अमले ने भी बुधवार हो दारानगर का जायजा लिया। एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याएं मालूम कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। दारानगर गांव को दूसरी जगह बसाने के बारे में भी विचार चल रहा है। ग्रामीणों से भी बात की गई है।

बारिश ने तोड़े र‍िकॉर्ड : इस साल जून में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। शनिवार को कुल 129.6 मिमी बारिश हुई। इस प्रकार से जून में अब तक 281.4 मिली पानी बरस चुका है। जो 20 जून तक पिछले पांच सालों में सर्वाधिक है। 15 जून से मानसून आने के बाद औसतन 200 मिमी बारिश होती रही है। इस बार बीस जून से पहले ही 281 मिमी बारिश हो चुकी है। मई की बारिश भी इसमें जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 350 मिमी के पार चला जाता है। जून के पहले तीन हफ्तों में हर हफ्ते बारिश हुई है। इससे तापमान भी नीचे रहा है। मुरादाबाद में जून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता था, इस बार जून में औसतन तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आठ जून को छह जून को सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 

chat bot
आपका साथी