Moradabad Panchayat Election 2021 : एजेंटों की मौजूदगी में बनेंगे मतपत्रों के बंडल, बरती जाएगी पूरी सावधानी

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह की मौजूदगी में राजकीय महिला पालिटेक्निक कालेज में मतगणना कर्मियों को ड्यूटी के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया कि किस तरह मतगणना करनी है। किस तरह के वोटों को निरस्त माना जाता है। ड

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 08:22 AM (IST)
Moradabad Panchayat Election 2021 : एजेंटों की मौजूदगी में बनेंगे मतपत्रों के बंडल, बरती जाएगी पूरी सावधानी
कोविड-19 के नियमों का पालन कराने की हिदायत।

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह की मौजूदगी में राजकीय महिला पालिटेक्निक कालेज में मतगणना कर्मियों को ड्यूटी के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया कि किस तरह मतगणना करनी है। किस तरह के वोटों को निरस्त माना जाता है। डबल मोहर लगे वोट निरस्त होंगे। अंगूठा लगे वोटों को भी निरस्त की श्रेणी में ही रखा जाएगा।

मतगणना कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षित किया। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को बताया कि मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक के नेतृत्व में तीन कर्मचारी काम करेंगे। तीनों कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों के अलग-अलग बंडल बनाएंगे। बंडल बनाते समय सभी प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहेंगे। उनकी देखरेख में मतपत्रों की गिनती होगी और बंडलिंग होगी। इसके बाद सभी बंडल एआरओ टेबल पर जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के बंडल आरओ को सीधे भेजे जाएंगे। जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य पद का प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय में आरओ देंगे। ब्लाकों में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के जीत के प्रमाण पत्र ब्लाक के आरओ जारी करेंगे। जिस मतपत्र के पीछे पीठासीन अधिकारी का हस्ताक्षर व मुहर नहीं होगा तो उसकी गिनती नहीं होगी। ऐसे मत पत्रों को अलग रख जाएगा और यह मत पत्र अवैध माना जाएगा। इसके अलावा मतपत्र पर अंगूठा लगा हुआ पाया जाएगा तो वह भी अवैध माना जाएगा। ऐसे मत पत्रों की गिनती नहीं होगी। इसलिए सावधानी से मतों की गिनती होनी है। पूरी निष्पक्षता के साथ काम करना है। ताकि परिणाम पर कोई सवाल ही नहीं उठा पाए। सबसे अहम कोरोना की गाइड लाइन है। खुद तो गाइड लाइन का पालन करना ही है, एजेंटों से भी कराना है।

chat bot
आपका साथी