Moradabad Coronavirus News : कोरोना संक्रमितों के लिए एक माह में बढ़े 685 बेड, अब खाली म‍िलने लगे बेड

कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़ा दिए थे। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या देख एक माह में 685 बेड की व्यवस्था कराई गई। जनवरी से 15 अप्रैल तक जिले में सिर्फ 480 बेड की व्यवस्था थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:55 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : कोरोना संक्रमितों के लिए एक माह में बढ़े 685 बेड, अब खाली म‍िलने लगे बेड
15 अप्रैल तक सिर्फ दो अस्पतालों में 480 बेड की थी व्यवस्था।

मुरादाबाद [मेहंदी अशरफी]। कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़ा दिए थे। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या देख एक माह में 685 बेड की व्यवस्था कराई गई। जनवरी से 15 अप्रैल तक जिले में सिर्फ 480 बेड की व्यवस्था थी। प्रधानमंत्री राहत कोष से 35 वेंटीलेटर मंडल मुख्यालय को दिलाए गए। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था कराई गई। निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। हालात ये हैं कि अब संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन कम होने की वजह से अस्पतालों में भी बेड खाली हो रहे हैं।

जिले के कोविड अस्पतालों में टोटल 1165 बेड की व्यवस्था है। इसमें 369 बेड खाली हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन अस्पतालों को डाटा अपडेट किया जा रहा है।

पीएम केयर फंड से मिले उपकरण

तारीख,                 अस्पताल                      बाइपैप                  वेंटीलेटर,

25 अप्रैल,             कोठीवाल डेंटल कालेज      04                         16

28 अप्रैल,         सिद्ध मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल, 00,                 05,

28 अप्रैल,          एपेक्स अस्पताल,                    00,                   03,

07 मई,            कायरॉन अस्पताल,                  00,                    03,

इन जिलों के लिए मिले उपकरण

जिला                      वेंटीलेटर

रामपुर,                    10

बिजनौर                   07

सम्भल                    05

अमरोहा                   10

नोट :: इन सभी जिलों के नाम पर आए वेंटीलेटर संक्रमण अधिक होने से मंडल मुख्यालय के अस्पतालों में लगवाए गए।

संक्रमण बढ़ने के बाद अस्पतालों में बेड बढ़वाए गए। इसके साथ ही वेंटीलेटर की संख्या भी बढ़ी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए व्यवस्थाएं बनवाई गई थी। अब काफी हद तक हालात काबू में हैं।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बेड बढ़वाए गए। 16 मई से जैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो अस्पतालों में बेड की व्यवस्था बना दी गई।

डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी

chat bot
आपका साथी