Moradabad Weather : पल-पल बदल रहा मौसम, हर दिन दिख रहे अलग रंग

जनवरी की शुरुआत हुए 19 दिन हो चुके हैं। लेकिन इन 19 दिनों में मौसम ने करीब 29 बार अपना रंग बदला होगा। कभी बरसात तो कभी बादल कभी धूप तो कभी छांव। आने वाले द‍िनों में शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:50 PM (IST)
Moradabad Weather : पल-पल बदल रहा मौसम, हर दिन दिख रहे अलग रंग
भविष्यवाणी को मौसम गलत साबित कर देता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। जनवरी की शुरुआत हुए 19 दिन हो चुके हैं। लेकिन, इन 19 दिनों में मौसम ने करीब 29 बार अपना रंग बदला होगा। कभी बरसात तो कभी बादल, कभी धूप तो कभी छांव। हर दिन बदलते मौसम से आम आदमी ही नहीं वैज्ञानिक भी हैरान हैं। क्योंकि, उनकी ओर से जारी भविष्यवाणी को मौसम गलत साबित कर देता है।

दो दिन पहले ही घने बादलों और तेज हवाओं ने एक ही दिन में पारे को छह डिग्री गिरा दिया था। लेकिन, मंगलवार को फिर से निकली धूप ने लोगों को राहत देनी शुरू कर दी है। लेकिन, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। जिससे रात में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी आकंड़ोंं को देखें तो एक जनवरी को रिकॉर्ड सर्दी के बाद दो ही दिन में मौसम बदल गया था। लेकिन, पहले सप्ताह के बाद फिर से ठंड वापस लौटी और लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। मौसम का हाल अब फिर से वही है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण मौसम बदल रहा है और बार-बार बादल छा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान लोगों को काफी राहत देगा और पारा 20 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि, रात में कोहरे और पाले के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे शाम होते ही ठंड लोगों को परेशान करेगी। 

chat bot
आपका साथी