महिला आयोग की सदस्य बोलीं-महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर दें अत्याचारों का जवाब Rampur News

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं । महिलाओं को सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 09:10 AM (IST)
महिला आयोग की सदस्य बोलीं-महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर दें अत्याचारों का जवाब  Rampur News
महिला आयोग की सदस्य बोलीं-महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर दें अत्याचारों का जवाब Rampur News

रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी ङ्क्षसह ने कहा कि जब तक महिलाएं स्वयं जागरूक नहीं होंगी, उन पर अत्याचार होते रहेंगे। इसके लिए उन्हें स्वयं आगे आना होगा। महिलाओं को चाहिए कि अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बनें और अत्याचारों का जवाब दें। 

महिलाओं की सुनीं समस्याएं 

आयोग की सदस्य निरीक्षण भवन में महिलाओं की समस्याएं सुन रही थीं। इस दौरान मात्र चार मामले उनके सामने पेश किए गए। एक महिला ने अपने पति पर बेटी पैदा होने के कारण उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि उसका पति पहले भी बेटी का पता चलने पर गर्भपात करवा चुका है। दूसरी बार जब वह गर्भवती हुई और बेटी होने का पता चला तो वह पुन: गर्भपात करवाना चाहता था। इस पर वह मायके चली आई और बेटी को जन्म दिया। महिला का कहना था कि वह ससुराल जाना चाहती है, लेकिन पति उसे अब अपने साथ रखना नहीं चाहता। इस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि महिला के पति को बुलवाकर मामला सुलझवाने का प्रयास करें। न मानने पर आगे की कार्रवाई की जाए। 

नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडऩ

आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी