जेपी नड्डा पहुंचे अमरोहा, यूपी चुनाव 2022 के उम्मीदवारों से वार्ता कर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

UP Chunav 2022 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बारिश के कारण कुछ देरी से अमरोहा पहुंचे। दोपहर तीन बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। भाजपा प्रत्याशियों व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए पहुंचे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:44 PM (IST)
जेपी नड्डा पहुंचे अमरोहा, यूपी चुनाव 2022 के उम्मीदवारों से वार्ता कर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
UP Election 2022 : अमरोहा पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया।

अमराेहा, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बारिश के बीच अमरोहा में पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर पहुंचे गए हैं। यहां पर हैलीकाप्टर से उतारने के बाद भाजपा प्रत्याशियों व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया है। अब वह मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। बता दें कि दोपहर तीन बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन, बारिश के कारण वह लेट पहुंचे। पांच बजकर 10 मिनट पर उनका हैलीकाप्टर उतरा।

स्वागत के बाद वह सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। यहां पर वह अमरोहा, मुरादाबाद, सम्भल व रामपुर के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व मंडलध्यक्षों के साथ प्रत्याशियों के साथ संवाद करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस फार्म भी तैनात है। यहां पर भाजपा के जिला प्रभारी डा. विकास अग्रवाल, संगठन के सह मंत्री कर्मवीर सिंह, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खडगवंशी, देवेंद्र नागपाल, राम सिंह सैनी आदि मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी