सद्भाव :सम्‍भल में एक ओर एक रात की मस्जिद दूसरी ओर कल्कि धाम, यहां कभी कोई नहीं हुआ व‍िवाद Sambhal News

सम्‍भल में एक जगह पर मंद‍िर और मस्जिद है। यहां पर एक तरफ मंद‍िर में घंटे बजते है तो दूसरी तरफ मस्जिद में अजान होती है। यहां पर कभी क‍िसी तरह का कोई व‍िवाद नहीं हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 04:17 PM (IST)
सद्भाव :सम्‍भल में  एक ओर एक रात की मस्जिद दूसरी ओर कल्कि धाम, यहां कभी कोई नहीं हुआ व‍िवाद Sambhal News
सद्भाव :सम्‍भल में एक ओर एक रात की मस्जिद दूसरी ओर कल्कि धाम, यहां कभी कोई नहीं हुआ व‍िवाद Sambhal News

सम्भल : शहर के कोट पूर्वी मुहल्ला में एक ही जगह पर रानी वाला मंदिर तो दूसरी ओर एक रात वाली मस्जिद भी है। दोनों धर्म स्थलों के बीच केवल एक सड़क है जो 15 से 20 फीट की है। यह रोड ही इन दोनों धार्मिक स्थल को अलग करती है। हालांकि इस जगह पर न तो कभी पूजा या नमाज के लिए विवाद हुए और न ही कोई तनाव फैला। एक तरफ मंदिर के घंटे घडिय़ाल बजते हैं तो दूसरे ओर अजान होती है। कई बार शहर की स्थित बिगडऩे से बची लेकिन, यहां न पूजा पर असर पड़ा न अजान के दौरान कोई व्यवधान।रानी वाला मंदिर यानी कल्कि मंदिर और एक रात वाली मस्जिद का आमने सामने होना भी आपसी सौहार्द की मिसाल है। मंदिर में सुबह शाम आरती की जाती है घंटे घडिय़ाल बजाते हैं भजन कीर्तन भी किये जाते हैं। वही मस्जिद में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है।

कभी कोई भी यहां नहीं हुआ व‍ि‍वाद 

कल्कि मंदिर प्राचीन काल का बना है। लोगों की इस मंदिर पर आस्था है। भगवान श्री कल्कि के पूजन के साथ ही यहां लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं। भगवान शिव मंदिर में हर दिन जलाभिषेक भी होता है। यहां कभी भी विवाद नहीं हुए।पुजारी महेंद्र शर्मा, कल्कि मंदिर

यहां कभी भी नहीं हुआ तनाव 

एक रात वाली मस्जिद में मुस्लिम समाज की श्रद्धा है और मंदिर और मस्जिद के बीच केवल एक सड़क का ही फासला है। पर यह क्षेत्र सद्भाव का मिसाल है। यहां कभी भी तनाव नहीं हुआ। हर कोई एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करता है।मौलाना फैजान अशरफ हामिदी

chat bot
आपका साथी