कर्मचारियों ने धीरे-धीरे कर लाखों का मैंथा तेल कर लिया चोरी Rampur News

सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार फैक्ट्री कर्मचारियों को भेजा जेल। फैक्ट्री से लाखों का मैंथा तेल चोरी दो गिरफ्तार।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 09:40 AM (IST)
कर्मचारियों ने धीरे-धीरे कर लाखों का मैंथा तेल कर लिया चोरी Rampur News
कर्मचारियों ने धीरे-धीरे कर लाखों का मैंथा तेल कर लिया चोरी Rampur News

मुरादाबाद, जेएनएन : मैंथा फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने धीरे-धीरे करके लाखों का तेल चोरी कर लिया। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ५० लीटर मैंथा तेल मिला है। इस चोरी में अभी और कर्मचारियों के शामिल होने का अनुमान है। पुलिस उनका पता लगा रही है।

रामपुर जिले में अजीतपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में ईको आर्गेनिक फैक्ट्री है, जो निर्यात करती है। फैक्ट्री के एमडी विपिन गुप्ता हैं। इस फैक्ट्री की वजह से आसपास के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। आरोप है कि यहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने फैक्ट्री से मैंथा तेल चोरी करना शुरू कर दिया। साल भर से वे थोड़ा-थोड़ा तेल चोरी करके ले जाते रहे। पिछले दिनों जब तेल का स्टाक चेक हुआ तो तेल कम निकला। मैंथा तेल चोरी होने पर फैक्ट्री मालिक ने जांच कराई। तब कुछ कर्मचारियों की तेल चोरी करते वीडियो सामने आई। इस पर उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

मुकदमे की जांच कर रहे दारोगा ओम शुक्ला ने बताया कि शनिवार को दो लोगों को अजीतपुर से चोरी के मैंथा तेल के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें शाहबाद के अनवा गांव का बब्लू पुत्र लक्ष्मीचंद और पटवाई के ग्राम मझरा पटरिया का मुकेश बाबू पुत्र मोतीराम है। उनके कब्जे से ५० लीटर मैंथा तेल मिला है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी