पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण, फिर अफसरों की ली क्लास Moradabad news

मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 02:23 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 03:15 PM (IST)
पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण, फिर अफसरों की ली क्लास Moradabad news
पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण, फिर अफसरों की ली क्लास Moradabad news

मुरादाबाद: मंगलवार की सुबह आठ बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। इसके अलावा महिला अस्पताल की स्थिति भी देखी। यहां पर उन्होंने स्टाफ से तमाम जानकारियां हासिल कीं। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे और अफसरों की क्लास ली। उन्होंने सरकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के जनपद आगमन को लेकर अफसरों की सांसें फूली रहीं। आस-पड़ोस के जिलों में भी अधिकारी सतर्क रहे। 

chat bot
आपका साथी