Leopard attack : खेत में कार्य कर रहे थे किसान, तेंदुए ने हमला कर दो को कर दिया घायल Amroha News

Leopard attack तेंदुए की दहशत की वजह से लोग खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। ज्यादातर किसान समूहों में अपने खेतों की ओर जा रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:10 AM (IST)
Leopard attack :  खेत में कार्य कर रहे थे किसान, तेंदुए ने हमला कर दो को कर दिया घायल  Amroha News
Leopard attack : खेत में कार्य कर रहे थे किसान, तेंदुए ने हमला कर दो को कर दिया घायल Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। जिले के हसनपुर में फिर से तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। इसकी वजह से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। झुंडी माफी गांव में मक्का की फसल की नराई कर रहीं पूर्व प्रधान भगवान देई तथा किसान राजपाल ङ्क्षसह को तेंदुए ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

गांव निवासी पूर्व प्रधान भगवान देई (60) मक्का की फसल की नराई कर रही थीं। पड़ोस के खेत में राजपाल ङ्क्षसह अपनी ईख नरा रहे थे। अचानक तेंदुए ने हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग एकजुट हो गए। वहीं गांव से भी बड़ी तादाद में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को एक गन्ने के खेत में घेर रखा है। पुलिस ड्रोन कैमरे से तेंदुए की निगरानी कर रही है।

लगाई गई टीम

क्षेत्रीय वनाधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया तेंदुए को पकडऩे के लिए टीम लगी हुई है। खेत के चारों तरफ जाल बांधा गया है। जरूरत पड़ी तो आगरा से एक्सपर्ट की टीम बुलाई जाएगी। घायलों को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मुरादाबाद में देहात इलाकों में भी सक्रियता 

मुरादाबाद जिले के देहात इलाके कांठ, डिलारी और ठाकुरद्वारा में भी तेंदुआ सक्रिय रहता है। इन जगहों पर तेंदुए के हमले से कई की मौत भी हो चुकी है। यहां पर आए दिन तेंदुए लोगों के पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता है। 

chat bot
आपका साथी