आजम खां की जमानत को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई झूठी अफवाह

False rumor of Azams bail रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर। यह अफवाह अब्दुल्ला आजम खां फैंस क्लब द्वारा फैलाई गई है। पुलिस इस क्‍लब के बारे में भी जांच करेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 09:18 AM (IST)
आजम खां की जमानत को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई झूठी अफवाह
आजम खां की जमानत को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई झूठी अफवाह।

रामपुर।  False rumor of Azam's bail । सात माह से पत्नी और बेटे के साथ सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां की जमानत होने की सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से उनके स्वजन और पार्टी के पदाधिकारी आहत हैं। इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने आपत्ति जताते हुए जांच कर झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सपा जिलाध्यक्ष शुक्रवार को कुछ कार्यकर्ता के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा है कि सांसद आजम खां पत्नी और बेटे के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर राजनीतिक द्वेष के चलते कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। अब उनकी जमानत और रिहाई को लेकर सोशल मीडिया झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। अभी न तो सभी मामलों में जमानत हुई हैं और न ही आजम खां रिहा हुए हैं। वह अब भी सीतापुर जेल में बंद हैं। झूठी अफवाह फैलाने वालों का पता लगाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, सिविल लाइंस काेतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोई अपराध नहीं बनता है। फिर भी जांच कराएंगे। गौरतलब है कि यह अफवाह भी अब्दुल्ला आजम खां फैंस क्लब द्वारा फैलाई गई है। पुलिस इस क्‍लब के बारे में बी जांच करेगी। यह किसने बनाया है।

chat bot
आपका साथी