सम्‍भल में कोटे की दुकान को लेकर रंजिश, दो पक्षों में फायरिंग, सात लोग घायल

Seven injured in firing घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं पथराव और फायरिंग की सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के लोगों को दौड़ाया। कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 01:00 PM (IST)
सम्‍भल में कोटे की दुकान को लेकर रंजिश, दो पक्षों में फायरिंग, सात लोग घायल
दीपावली के दिन दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई।

सम्‍भल, जेएनएन।  Seven injured in firing। ज‍िले के बहजोई में एक गांव में कोटेदार की दुकान को लेकर चल रही रंजिश ने बच्चों के विवाद के बाद और तूल पकड़ ल‍िया। दीपावली के दिन दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान एक महिला को गोली लग गई जबकि छह अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को रेफर कर द‍िया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर जूना में दीपावली के अवसर पर कुछ बच्चों में विवाद हो गया। यह विवाद दो पक्षों के बीच कोटे की दुकान को लेकर चल रही रंजिश के चलते और अधिक गहरा गया। कहासुनी के बाद दोनों ही पक्ष निकलकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। फायरिंग में काफी लोग बाल-बाल बच गए जबकि मोहरकली पत्नी यादराम के गोली लग गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से दरिया पुत्र मेवाराम, संतरेस पुत्र सुरेश पाल और रेनू पुत्री सुरेश पाल के अलावा दूसरे पक्ष से भूरे पुत्र रामभरोसे, रेनू पुत्र रामभरोसे और रघुवीर पुत्र लेखराज घायल हो गए। हालांकि फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके अलावा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्‍दौसी अशोक कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से बातचीत की और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच पड़ताल की।

अर्जुनपुर जूना में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था लेकिन कोटे की दुकान की रंजिश को लेकर विवाद दोनों पक्षों में बढ़ गया, जिसके चलते हुई फायरिंग में एक महिला के गोली लगी है जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं। अभी घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

- रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बहजोई। 

chat bot
आपका साथी