Positive India: लॉकडाउन के बावजूद बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे कोरोना योद्धा Rampur News

कोरोना वायरस के खतरे ओर लॉकडान के बीच कई योद्धा अपनी जिम्मेदारी संग डटे हुए है। कोरोना का कहर पूरे देश में है। कोई भी प्रदेश अब इससे अछूता नहीं रह गया है।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 02:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 02:42 PM (IST)
Positive India: लॉकडाउन के बावजूद बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे कोरोना योद्धा Rampur News
Positive India: लॉकडाउन के बावजूद बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे कोरोना योद्धा Rampur News

 रामपुर,जेएनएन। लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर न निकलें, इसके लिए प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। इस लड़ाई के लिए दो मोर्चे तैयार किए गए हैं। एक घर के अंदर, दूसरा बाहर। ऐसे में आम जनता को घरों के अंदर रह कर इस लड़ाई की जीतना है, जबकि बाहर प्रशासन के योद्धा मोर्चा संभाले हुए हैं। शुक्रवार को भी ये योद्धा पूरी चौकसी के साथ अपने मोर्चे पर डंटे नजर आए।

कोरोना को परास्त करने के लिए प्रशासन के योद्धा निरंतर नगर को स्वच्छ करने में लगे हैं। शुक्रवार को भी उनका यह क्रम जारी रहा। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर बनी कर्मयोगियों की टीम लोगों की जरूरतों का सामान उनके घर पहुंचाने में लगी रही। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तीन दिन पहले कोरोना वायरस को घरों में बंद रहकर हराने की अपील की गई थी। देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर आए थे। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहें। किसी भी सूरत में बाहर न निकलें। राशन हो, दूध या फिर दवाएं, हर जरूरत का सामान लोगों को उनके दरवाजे तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के लिए बाकायदा समय सारिणी निर्धारित की गई है। दूध पहुंचाने का समय सुबह में सात से 10 बजे तक तथा शाम को पांच से आठ बजे तक रखा गया है। वहीं सुबह आठ से रात 11 तथा शाम पांच से आठ बजे तक फल व सब्जी पहुंचाने का समय है। इसके साथ ही प्रात: 10 बजे से रात आठ बजे तक चिह्नित किए गए दुकानदारों द्वारा आपके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। पशुओं का चारा पहुंचाने के लिए भी सुबह 10 से रात आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को इस क्रम में ही लोगों के घरों तक समान पहुंचाया गया। वहीं पालिका के कर्मचारी नगर में जगह-जगह छिड़काव करते रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने मिस्टन गंज, सर्राफा मार्केट, नसरुल्लाह खां बाजार, शाहबाद गेट व सिविल लाइन आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का महत्व बताते हुए लोगों से उसका पालन करने को कहा।  

chat bot
आपका साथी