साफ-सफाई में अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मियों को मिला सम्मान

दैनिक जागरण के मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 17 चंद नगर में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 03:10 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 03:10 PM (IST)
साफ-सफाई में अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मियों को मिला सम्मान
साफ-सफाई में अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मियों को मिला सम्मान

मुरादाबाद : दैनिक जागरण के मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 17 चंद नगर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में बीस सफाई कर्मचारियों को एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वार्ड नंबर 3, 2, 17 व एक के पांच पांच सफाई कर्मचारियों को इस सम्मान समारोह में चुना गया था। चयन सफाई के प्रति जिम्मेदारी व क‌र्त्तव्य के निर्वाह को देखकर किया गया था। इस मौके पर वार्ड दो के पार्षद शिवराज गुर्जर, वार्ड तीन की पार्षद द्रौपा देवी व वार्ड 17 की पार्षद कमला वर्मा मौजूद रहीं। साथ ही सफाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार व हिमांशु भारद्वाज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष ने दिया प्रशस्ति पत्र

दैनिक जागरण की ओर से मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत बुधवार को चार वार्डो के कर्मठ सफाई कर्मचारियों सफाई को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जयंतीपुर वार्ड 30, भदौड़ा वार्ड 33, सीतापुरी वार्ड 47 व रहमतनगर वार्ड 69 के 20 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

घर का कूड़ा नालियों में न फेंके

भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि दैनिक जागरण ने ऐसा बीड़ा उठाया है, जो सफाई कर्मियों का नहीं देश का सम्मान है। सफाई के प्रति जागरूक करना सबसे बड़ी सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दैनिक जागरण के इस प्रयास को वीडियो कांफ्रेंस व ट्वीटर के माध्यम से सराहा है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह घर का कूड़ा नालियों में न फेंके। सफाई कर्मी भी अपनी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें।

स्वच्छता के प्रति सोच बदलने की जरूरत

वार्ड 30 की पार्षद ने कहा कि घर में सफाई करना भी हमारा काम है और गंदगी भी हम लोग करते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी तो करते हैं मगर सफाई नहीं करते। इससे बीमारियां फैलती हैं तो कमाई का एक हिस्सा तो बीमारी पर खर्च हो जाता है। वार्ड 33 की पार्षद अंजली राजपूत ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। अपने वार्ड को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वार्ड 47 की पार्षद भागवती सैनी ने कहा कि स्वच्छता से हम सभी स्वस्थ रहेंगे।

दैनिक जागरण निरंतर स्वच्छता पर कर रहा काम

वार्ड-30 के पूर्व पार्षद हेमराज सैनी ने कहा कि दैनिक जागरण निरंतर स्वच्छता के लिए काम कर रहा है। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि अपने आस पड़ोस में गंदगी न करें। संचालन ठाकुर सुरेश सिंह ने किया। मुकेश सैनी, राजेश सैनी, पवन सैनी, चंद्रपाल सैनी, भूकन सैनी, आदर्श ठाकुर, किशोरी लाल प्रजापति, छत्रपाल,डॉ.लेखराज सैनी व सफाई नायक धर्मेद्र ने भी विचार रखे।

ये सफाई कर्मी हुए सम्मानित

वार्ड 30 के बिरजू, कुलजस, भारत, गुलाब, राधे। वार्ड 43 के धर्मपाल, रोहित, गामा, नरेश, मनोज। वार्ड 33 के अशोक, जितेंद्र, प्रमोद, राजीव, सतेंद्र। वार्ड 59 के आशू, राजू, रवि, नरेश, हिमांशु को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी