Tiranga Yatra In Moradabad: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी , जुबां पर एक ही गीत...मेरी जान तिरंगा है

Dainik Jagran Tiranga Yatra देश भर में माहौल तिरंगामय हो चला है। मुरादाबाद भी इसमें पीछे नहीं है। महानगरवासी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दैनिक जागरण और मुरादाबाद ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:35 AM (IST)
Tiranga Yatra In Moradabad: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी , जुबां पर एक ही गीत...मेरी जान तिरंगा है
Dainik Jagran Tiranga Yatra: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में शामिल जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार व डीआइजी शलभ मा‍थुर। जागरण

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dainik Jagran Tiranga Yatra:  आजादी के अमृत महोत्सव की पावन बेला में दैनिक जागरण भी अपने सरोकार का पालन कर रहा है। शनिवार को कंपनी बाग से सुबह आठ बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुरादाबाद के हर वर्ग के लोगों ने हिस्‍सा लिया। रैली को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआइजी शलभ माथुर ने झंडी दिखाकर और कबूतर उड़ाकर रवाना किया। यात्रा में कई स्‍कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।

मुरादाबाद में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते अधिकारी... pic.twitter.com/ts9ua9sV90— Vivek Bajpai (@VivekBa24442430) August 13, 2022

देश भर में माहौल तिरंगामय हो चला है। मुरादाबाद भी इसमें पीछे नहीं है। महानगरवासी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दैनिक जागरण और मुरादाबाद ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दैनिक जागरण के आह्वान पर रैली में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए सभी लोगों की जुबां पर बस एक ही गीत था... मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है। मन में उठ रहे देशभक्त के ज्वार को अपने-अपने तरीके से प्रकट कर रहे हैं।

स्वत: ही रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर देशवासी के लिए स्वतंत्रता दिवस ऐसा पर्व हैं, जो न केवल खुशी देता है, बल्कि हम सभी को ऊर्जा, जोश और देश प्रेम से ओत-प्रोत कर देता है। इसमें जब 75वीं वर्षगांठ को मनाने का अवसर मिल रहा है तो इसे यादगार बनाने में कोई कमी न छूटे।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने का अवसर हमें मिल रहा है, इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। हम सभी अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जो सकते हैं, वह अवश्य करें। घर पर तिरंगा फहराएं।

डीआइजी शलभ माथुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्‍सव के चलते देश भर में घर-घर तिरंगा फहराए जा रहे हैं। हर भारतीय के मन में देश‍भक्ति का ज्‍वार उड़ रहा है। दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में लोगों का देश प्रेम देखते ही बन रहा था। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। 

दरगाह शाह मुकम्‍मल शाह के सज्‍जादानशीन सैय्यद शिबली मियां ने कहा कि दैनिक जागरण हमेशा आम लोगों के बीच रहता है। एक पत्र ही नहीं मित्र की भूमिका भी निभाता है। लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर काफी अच्‍छा काम किया।

chat bot
आपका साथी