कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री

मुरादाबाद : सूबे के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री शुक्त्रवार को महेंद्री गाव पहुंचेंगे। गाव म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:10 AM (IST)
कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री
कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री

मुरादाबाद : सूबे के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री शुक्त्रवार को महेंद्री गाव पहुंचेंगे। गाव में पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह के पिता की तेरहवीं कार्यक्त्रम में शामिल होंगे। उनके आने का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जाएंगे राज्यमंत्री के गाव नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह के पिता की शुक्रवार को तेरहवीं हैं। कार्यक्त्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। वे हेलीकॉप्टर से सीधे महेंद्री गाव में उतरेंगे। तीनों के ही आने का समय अलग-अलग है। मुख्यमंत्री दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे गाव में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी/डीआइजी गुरुवार को सुबह गाव में पहुंचकर व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी करेंगे। हेलीपैड के लिए जगह फाइनल इसके साथ ही हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड के लिए जगह फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू होगा। उनके आगमन का मिनट टूट मिनट कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया जाएगा। गाव में उनके आगमन को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री सीधे गाव में उतरेंगे, परिजनों से मुलाकात करने के बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। अफसरों में हलचल तेज

सूबे की सरकार के आगमन को लेकर अफसरों में हलचल तेज हो गई है। यह पहला मौका होगा जब सूबे के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शहर में एक ही दिन मौजूद रहेंगे। ऐसे में औचक निरीक्षण को लेकर अफसर पूरी तरह सतर्क है। जिससे सूबे के मुखिया को कहीं भी कोई कमी देखने को न मिल जाएं।

chat bot
आपका साथी