मुरादाबाद में तीन-तीन अभिभावकों का ग्रुप बनाकर बांटी जाएंगी किताबें

64 फीसद किताबें ब्लॉकों को भेजी जा चुकी हैं और पुस्तक वितरण का कार्य भी शुरू हो गया है। हर कक्षा की कुछ किताबें पहुंची कुछ रह गईं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 05:07 PM (IST)
मुरादाबाद में तीन-तीन अभिभावकों का ग्रुप बनाकर बांटी जाएंगी किताबें
मुरादाबाद में तीन-तीन अभिभावकों का ग्रुप बनाकर बांटी जाएंगी किताबें

मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग से बच्चों को निश्शुल्क बांटी जाने वाली किताबें इस बार बच्चों को नहीं बल्कि उनके अभिभावकों को दी जाएंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से यह फैसला किया गया है। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि जिला कार्यालय को अबतक 50 फीसद किताबें मिल चुकी हैं, इसमें से 64 फीसद किताबें ब्लॉकों में अभिभावकों को देने के लिए भेज दी गई हैं।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए जिले को करीब 12 लाख किताबों की जरूरत है, जिसमें से छह लाख 64 हजार किताबें जिले को मिल गयी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से सख्त निर्देश हैं कि स्कूलों के माध्यम से एक बार में तीन-तीन अभिभावकों को बुलाकर उन्हें किताबें सौंपी जाएंगी।

जिला कार्यालय को अभी तक जो किताबें प्राप्त हुई हैँ, उसमें से कोई भी कक्षा ऐसी नहीं है, जिसका पूरा कोर्स मिल पाया हो। हर कक्षा में एक या दो पुस्तकें ऐसी हैं, जिनका इंतजार अभी जिला कार्यायल को है। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई तक सभी किताबें मिलने की उम्मीद है।

किस कक्षा में कितनी किताबें मिलीं -

कक्षा     किताबों की संख्या        प्राप्त किताबें

1          3                               2

2         4                                2

3        6                                4

4         6                               4

5         6                               4

6           13                          7

7           10                         6

8         10                            6

हमें करीब 12 लाख किताबों की आवश्यकता है। छह लाख 64 हजार किताबें अभी तक मिल चुकी हैं, जिनके वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जुलाई तक सभी किताबें मिल जाएंगी।

- योगेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी 

chat bot
आपका साथी