Bareilly Moradabad Teachers MLA Election : मतदान पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा में बरेली भिजवाई जाएंगी मतपेटियां

Bareilly-Moradabad Teachers MLA Election 30 नवंबर को मतदान सामग्री संग कलक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां। वोटिंग कार्य समाप्ति के बाद कलक्ट्रेट परिसर में ही जमा होंगी मतपेटियां। पूरी जांच पड़ताल के बाद प्रशासन मतपेटियों को बरेली भिजवाने का काम करेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 05:30 PM (IST)
Bareilly Moradabad Teachers MLA Election : मतदान पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा में बरेली भिजवाई जाएंगी मतपेटियां
प्रशासन मतपेटियों को बरेली भिजवाने का काम करेगा।

अमरोहा, जेएनएन। Bareilly-Moradabad Teachers MLA Election। शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। मतदान होते ही जनपद से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरेली के लिए रवाना किया जाएगा।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतपेटियां भेजी जाएंगी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव को शांति व निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने में लगा है। एक दिसंबर को वोटिंग का कार्य जनपद के सभी ब्लॉकों में होगा। 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से रवाना की जाएंगी। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वोटिंग समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां फिर सीधे कलक्ट्रेट पहुंचेंगी। यहां मतपेटियों को प्रशासन के हवाले करेंगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद प्रशासन मतपेटियों को बरेली भिजवाने का काम करेगा। चूंकि इस चुनाव की मतगणना बरेली जनपद में ही होगी। कड़े सुरक्षा पहरे में मतपेटियों को वाहनों में लादकर बरेली भिजवाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन मजबूत इंतजाम करने में लगा है।

30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। शाम को सभी पार्टियां वापस रवानगी स्थल पर लौटेंगी। यहां मतपेटियों को रखा जाएगा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उनको बरेली भिजवाया जाएगा।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी 

chat bot
आपका साथी