मुरादाबाद के मूंढापांडे में बदमाशों ने लूटे कुंडल, इंटरनेट मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल, पुलिस कर रही इन्‍कार

सम्भल से रामपुर जा रहे बाइक सवार एक दंपती को बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर लूट लिया। घटना की भनक लगते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी मूंढापांडे पुलिस ने घटना से पल्ला झाड़ लिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 03:35 PM (IST)
मुरादाबाद के मूंढापांडे में बदमाशों ने लूटे कुंडल, इंटरनेट मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल, पुलिस कर रही इन्‍कार
खेल में उलझी पुलिस, मायूस लौटे पीड़ित दंपती।

मुरादाबाद, जेएनएन।  सम्भल से रामपुर जा रहे बाइक सवार एक दंपती को बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर लूट लिया। घटना की भनक लगते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी मूंढापांडे पुलिस ने घटना से पल्ला झाड़ लिया। लूट का दावा करते दंपती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में जो स्थान दिखाई दे रहा है वह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर स्थित दलपतपुर पराग फैक्ट्री के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में मौजूद महिला खुद से लूट होने का दावा कर रही है। खुद को मूंढापांडे की रहने वाली बता रही है कि वह पति व बच्चों के साथ रामपुर जा रही थी। दंपती पराग फैक्ट्री के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मार कर महिला के कान के  लूट लिया। बदमाशों के झपट्टा मारने से बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर पड़ी। दंपती व उनके बच्चों को मामूली चोटें आईं। महिला के पति ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन, लुटेरे भागने में सफल रहे। इस बीच हाईवे पर लूट की सूचना यूपी 112 को दी गई। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वह दंपती को साथ लेकर थाने चले गए। उधर थाना प्रभारी नवाब सिंह ने लूट की घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि दंपती बगैर तहरीर दिए रामपुर निकल गए। उन्होंने लूट की घटना से इन्कार किया। जबकि महिला का दावा व वीडियो इंटरनेट मीडिया की सुर्खियों में है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंपती का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही असल घटना का पता चलेगा।

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी मुरादाबाद।

chat bot
आपका साथी