Assembly Election 2022 : गुन्नौर में शिवपाल के आगमन का कार्यक्रम टला, अब बाद में तय होगा नया कार्यक्रम
सम्भल की गुन्नौर विधानसभा की राजनीति में नई सरगर्मियां तेज करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। 23 से 26 जुलाई के बीच उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसे फिलहाल स्थागित कर दिया गया है।
मुरादबाद, जागरण संवाददाता। सम्भल की गुन्नौर विधानसभा की राजनीति में नई सरगर्मियां तेज करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। 23 से 26 जुलाई के बीच उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल स्थागित कर दिया गया है और आगामी कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष कैप्टन सर्वेश यादव ने बताया है कि निजी कारणों की वजह से शिवपाल सिंह यादव गुन्नौर में निर्धारित 23 जुलाई को नहीं आ पा रहे हैं, जिसके चलते अब उनका कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया है। उसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि शिवपाल सिंह यादव का गुन्नौर आगमन निश्चित है और वह यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए रणनीति बनाई जा रही है।
सीएम के बयान से खुशी : व्यापारियों की समस्याओं के निपटारे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर खुशी जाहिर की है। व्यापारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व एसएसपी अब व्यापारियों की समस्याओं को जिले में निपटाएं, यह व्यापारी हित में है। साथ ही व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ एक दिन निर्धारित कर अधिकारी समस्याओं का निपटारा करेंगे। इस पर उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से व्यापारियों की समस्याएं कम होंगी। व्यापारी के जमीन विवाद, नए उपक्रम को चालू करने के लिए जमीन, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी व सफाई की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। अभी तक व्यापारियों के लिए कोई दिन समस्याओं के समाधान के लिए तय नहीं था। जिससे व्यापारी वर्ग समस्याओं का निस्तारण न होने से पीड़ित था। विपिन गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में सोच रही है। अब अफसरों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यापारियों के हित में काम करने की जरूरत है।