मुरादाबाद में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कहा-किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बीज संयंत्र

षि मंत्री ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू के साथ जैविक खेती की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। किसानों से उनके स्टॉलों पर पहुंचकर वार्ता की। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत दो समूहों के लोगों को ट्रैक्टर की चाबी भेंट की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:56 PM (IST)
मुरादाबाद में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कहा-किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बीज संयंत्र
मेले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। रव‍िवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत छजलैट ब्लॉक के ग्राम ऊचैती में बीज उत्‍पादन संयंत्र का उद्घाटन क‍िया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। किसान मेले एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। किसानों को योजनाओं के बारे में समझाया गया। कहा कि यह मंडल में पहला संयंत्र है। इसमें बीज की प्रोसेसिंग होने के बाद किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किसान बीज का प्रमाणीकरण करा सकेंगे।

कृषि मंत्री ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू के साथ जैविक खेती की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। किसानों से उनके स्टॉलों पर पहुंचकर वार्ता की। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत दो समूहों के लोगों को ट्रैक्टर की चाबी भेंट की। नव कल्याण कृषि समिति सेवा के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि फार्म मशीनरी बैंक में 15 लाख रुपये का प्रोजेक्ट है। इसमें सरकार द्वारा 12 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। तीन लाख समूह के लोगों ने खर्च किए हैं। क्षेत्रीय कृषकों को जो बाजार मूल्य है, उसके 50 फीसद मूल्य पर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में कृषकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन होता है। कृषि मंत्री ने इसके बाद कृषक गोष्ठी का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। बीज उत्पादन के लिए संयंत्र लगाए जा रहे हैं। उप कृषि निदेशक सीएल यादव ने इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि मंत्री ने कहा कि बीज उत्पादन संयंत्र मुरादाबाद मंडल के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसान अपने गेहूं तथा अन्य फसलों के बीज उत्पादन थ्रेसिंग ग्रेडिंग करके अधिक से अधिक लाभ उठा पाएंगे। यह संयंत्र किसानों की आमदनी दोगुना करने में सहायक बनेगा। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुरादाबाद में 59356 किसानों काेे पिछले साल ऋण मोचन का लाभ मिला। पिछले साल छह हजार करो़ड़ का गन्ना भुगतान हुआ। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों के भले के लिए काम कर रही है। विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि मुझे गर्व है कि संयंत्र मेरे विधानसभा क्षेत्र में लगा है। यहां फसलों का बीज यहां तैयार हो सकता है। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने भी विचार रखे।

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद में मासूम से कुकर्म के दोषी को 10 साल की कैद, जुर्माना भी देना होगा

Moradabad Today Horoscope : संपत्ति खरीदने के ल‍िए आज का द‍िन है शुभ, पर‍िवार में रहेगा खुशनुमा माहौल, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Indian Railways : मुरादाबाद मंडल में इस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की बनाई जा रही साइडिंग, कारोबार‍ियों को होगा फायदा

chat bot
आपका साथी