सड़क पर गिर रहा था पेड़, कार चालक ने अचानक लगा दिए ब्रेक, जानिए फिर क्या हुआ Amroha News

कार सवार गिरजा देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वहीं हादसे के बाद मजदूर काम छोड़कर भाग गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 12:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:22 PM (IST)
सड़क पर गिर रहा था पेड़, कार चालक ने अचानक लगा दिए ब्रेक, जानिए फिर क्या हुआ Amroha News
सड़क पर गिर रहा था पेड़, कार चालक ने अचानक लगा दिए ब्रेक, जानिए फिर क्या हुआ Amroha News

अमरोहा। रजबपुर के झनकपुरी मे हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे कुछ मजदूर पेड़ काट रहे थे। इस दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दो वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। 

डॉ. डीसी वर्मा मेरठ से श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी आ रहे थे जैसे ही वह झनकपुरी के पास पहुचे तो सड़क पर अचानक एक पेड़ सड़क पर गिरने लगा। इस दौरान उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही गाड़ी ने आगे चल रही गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

पीछे चल रही कार में सवार विकास, विशाल और दीपक  निवासी शामली बागपत में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।  

 

chat bot
आपका साथी