60 ने कुबूला निकाह, 50 ने लिए सात फेरे

मुरादाबाद जेएनएन डिलारी क्षेत्र के जोगीपुरा स्थित बैंकट हाल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:19 PM (IST)
60 ने कुबूला निकाह, 50 ने लिए सात फेरे
60 ने कुबूला निकाह, 50 ने लिए सात फेरे

मुरादाबाद, जेएनएन : डिलारी क्षेत्र के जोगीपुरा स्थित बैंकट हाल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के 60 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूला और 50 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

कार्यक्त्रम की शुरुआत भाजपा नेता भजनलाल ने की। सामूहिक विवाह के मनोरम दृश्य में एक पंडाल में वेद मंत्रों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंधा। दूसरी ओर निकाह की रस्म अदाकर एक दूजे का हाथ थामा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने सामूहिक विवाह कार्यक्त्रम में प्रदेश सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नव दंपती जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण विख्यात चौहान, डिलारी के खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार चौहान, चंद्रपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी नितिन चौधरी, लोकेंद्र सिंह, प्रशात चौधरी, विकास त्यागी, सचिन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी