धरना देने पर 46 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा, 11 नामजद

यूनानी अस्पताल को ओरियंटल कॉलेज की बिङ्क्षल्डग में शिफ्ट करने के विरोध में धरना देने वाले सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर लिया है। इस बार शहर कोतवाली में 46 सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है जिसमें 11 नामजद हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 01:13 AM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 10:10 AM (IST)
धरना देने पर 46 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा, 11 नामजद
धरना देने पर 46 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा, 11 नामजद

मुरादाबाद, जेएनएन। यूनानी अस्पताल को ओरियंटल कॉलेज की बिङ्क्षल्डग में शिफ्ट करने के विरोध में धरना देने वाले सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर लिया है। इस बार शहर कोतवाली में 46 सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है, जिसमें 11 नामजद हैं। मुकदमा शहर कोतवाली के दारोगा जाकिर अली की ओर से कराया है। मुकदमे में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुमताज फूल, दानिश खां, मसूद गुड्डू, इरशाद महमूद, शाह नबी खां उर्फ रानू खां, फरहान खां, शावेज मियां और महबूब हीरो को नामजद किया है। इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन कर विधि विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर जमा होने और मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप है। इससे पहले भी सपाइयों ने नौ मार्च को यहां धरना दिया था। तब गंज कोतवाली पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष को नामजद करते हुए 250 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा किया था।

यह है पूरा मामला

रामपुर शहर के बीचोंबीच पान दरीबा में मदरसा आलिया की स्थापना की गई थी, जहां देश विदेश से छात्र अरबी, फारसी, उर्दू पढऩे आते थे। बाद में इसका नाम बदलकर ओरियंटल कॉलेज कर दिया गया था। इसी भवन के 23 कमरों में यूनानी अस्पताल भी संचालित था। सपा शासनकाल में यूनानी अस्पताल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि मदरसे को राजकीय रजा इंटर कॉलेज के एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद भवन को सपा शासनकाल में जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट को लीज पर दे दिया गया। यहां पूर्व मंत्री आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल किड़स खोल दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद यूनानी अस्पताल के 23 कमरों पर स्कूल का अवैध कब्जा बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ङ्क्षसह ने जांच कराई। बुधवार को एडीएम जगदम्बा प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और कब्जा किए 23 कमरों को खाली कराकर वहां यूनानी अस्पताल शिफ्ट करा दिया। इसकी जानकारी पर सपाई पहुंच गए। पान दरीबा चौराहे पर धरना दिया था। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

chat bot
आपका साथी